नई दिल्ली: गूगल ने सोमवार को '2018 डूडल 4 गूगल' प्रतियोगिता की घोषणा की. इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से रचनात्मक, कला प्रेमी विद्यार्थियों को सर्च इंजन के लिए लोगो बनाने के लिए उनकी कल्पनाशीलता के साथ आमंत्रित किया गया है.
इस साल डूडल का विषय है : 'आप को क्या प्रेरित करता है'. डूडल में शामिल अक्षरों (जी-ओ-ओ-एल-ई) को मोम, मिट्टी, वाटर कलर्स व ग्राफिक डिजाइन से बनाया जा सकता है. गूगल ने एक बयान में कहा कि इसके विजेता को अपनी कलाकृति के माध्यम से अपनी प्रेरणा साझा करने के अवसर के साथ पांच लाख रुपये की कॉलेज छात्रवृत्ति मिलेगी.
जीतने वाले डूडल को गूगल के होमपेज पर बाल दिवस के अवसर पर प्रदर्शित किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से दस तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं और रचना को जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है.
अतिथि निर्णायकों की समिति के साथ गूगल में डूडल टीम के नेतृत्वकर्ता रेयान जर्मिक इस साल प्रविष्टियों की समीक्षा करेंगे. 'डूडल 4 गूगल इंडिया' का प्रथम संस्करण का आयोजन 2009 में हुआ था जिसका विषय 'मेरा भारत' था.
बता दें कि गूगल डूडल एक विशेष अस्थायी परिवर्तन है जो गूगल के होमपेज पर लोगो को बदलकर किया जाता है. ताकि छुट्टियों, घटनाओं, और लोगों की उपलब्धियों को मनाया जा सके. पहला गूगल डूडल 1998 के बर्निंग मैन फेस्टिवल (जलते हुआ आदमी महोत्सव) के सम्मान में था. जिसे लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन द्वारा डिजाइन किया गया था.
हाल ही में गूगल ने बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी के 85वें जन्म दिन पर ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि दी थी

Comments
Post a Comment