Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Jet Airways

जेट एयरवेज खरीदने के लिए टाटा ग्रुप का बड़ा प्लान, बातचीत का दौर जारी: सूत्र

जेट एयरवेज को खरीदने को लेकर टाटा ग्रुप तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है और लगातार बातचीत का दौर जारी है. समीर दीक्षित. नई दिल्ली:   जेट एयरवेज  खरीदने को लेकर टाटा ग्रुप का बड़ा प्लान है. जेट एयरवेज को खरीदने को लेकर  टाटा ग्रुप  तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है और लगातार बातचीत का दौर जारी है. संभावित डील से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, प्लान के तहत टाटा ग्रुप पहले जेट में बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर सकता है. जेट एयरवेज का टाटा सिंगापुर एयरलाइन्स - विस्तारा एयरलाइन्स में विलय करने पर विचार कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक डील के तहत टाटा जेट के मौजूदा सबसे बड़े प्रोमोटर नरेश गोयल की पूरी हिस्सेदारी खरीद सकती है या फिर जेट एयरवेज के मौजूदा सबसे बड़े प्रमोटर नरेश गोयल का स्टेक नाम मात्र रह जाएगा. साथ ही टाटा जेट का पूरा प्रबंधकीय नियंत्रण अपने हाथ मे रखेगी. आपको बता दें कि गिल्हाल जेट एयरवेज में प्रमोटर नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल की हिस्सेदारी 51% है जबकि 24% हिस्सेदारी के साथ एतिहाद एयरलाइन्स माइनॉरिटी हिस्सेदारी के रूप में मौजूद रह सकता है. सूत्रों के मुताबिक, यदि एतिहाद एयरलाइन्स अपने हिस्सेदारी बेच कर निकल...

JET AIRWAYS आगे उड़ान भर पाएगी या नहीं? 27 अगस्‍त को हो सकता है फैसला

नई दिल्ली :  आर्थिक संकट का सामना कर रही जेट एयरवेज  के लिए 27 अगस्‍त का दिन बहुत अहम है. उस दिन तय हो जाएगा कि एयरलाइन आगे कैसे अपना परिचालन चलाएगी. कंपनी का निदेशक मंडल 27 अगस्त को होने वाली अपनी बैठक में जून तिमाही के नतीजे के साथ लागत कटौती की पहल और कंपनी की  पुनरोद्धार योजना  पर विचार करेगा. कंपनी की नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी गई है. 9 अगस्‍त को कैंसिल कर दिया था वित्‍तीय परिणाम एयरलाइन के निदेशक मंडल ने 9 अगस्त को, जून तिमाही के लिए अनऑडिट वित्तीय परिणामों की घोषणा को स्थगित कर दिया था. अब यह काम 27 अगस्त को किया जाएगा. शेयर बाजार को दी गई सूचना में जेट एयरवेज ने कहा कि बोर्ड 27 अगस्त को लागत में कमी करने की पहल से संबंधित मामलों को भी उठाएगा. बोर्ड एयरलाइन को संकट से उबारने पर करेगा विचार सूचना में बताया गया है कि जून तिमाही के लिए अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों पर विचार करते हुए, निदेशक मंडल लागत में कमी की पहल और पुनरोद्धार योजना के संबंध में भी विचार करेगा जिसके लिए प्रबंधन ने पहले समय मांगा था. एयरलाइन द्वारा वित्तीय परिणामों की घोषणा में देरी के कारण वह पहले ही नियामक जां...

भारी कर्ज बोझ से जूझ रही Air India, कंपनी पर 48000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज

नई दिल्ली:  एयर इंडिया  की स्थिति में सुधार के लिये किये जा रहे सरकार के प्रयासों के बीच  नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु  ने कहा कि एयर इंडिया ‘भारी कर्ज’ बोझ से जूझ रही है. उसकी विरासती समस्याओं से भी निपटने की जरूरत है. घाटे में चल रही एयर इंडिया पर 48,000 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज होने का अनुमान है. मई में सरकार ने इसके रणनीतिक विनिवेश की कोशिश की थी जो विफल रही. प्रभु ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एयर इंडिया एक विरासती समस्या है. एयर इंडिया का कर्ज असहनीय है, एयर इंडिया को छोड़िये कोई भी इसके कर्ज से नहीं निपट सकता. किसी भी विमानन कंपनी के लिए इतने कर्ज के साथ सेवा देना संभव नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि इसकी विरासती समस्याओं से कैसे निपटा जाए उसके लिए तौर तरीकों पर विचार करने की जरूरत है. वर्ष 2007 में इंडियन एयरलाइंस का विलय होने के बाद से एयर इंडिया लगातार घाटे का सामना कर रही है. लेखापरीक्षित आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2016- 17 में एयर इंडिया पर कुल मिलाकर 47,145.62 करोड़ रुपये का घाटा था. पिछले दिनों जेट एयरवेज (Jet Airways) के वित्तीय संकट की रिपोर्ट के बीच केंद्...

प्राइवेट एयरलाइंस कंपनियों को संकट से खुद ही निकलना होगा : प्रभु

नई दिल्ली :  जेट एयरवेज (Jet Airways)  के वित्तीय संकट की रिपोर्ट के बीच केंद्रीय नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि निजी एयरलाइंस को अपनी चुनौतियों से खुद निपटना होगा, सरकार की भूमिका तो केवल नीतिगत स्तर की ही हो सकती है. मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि एयरलाइन उद्योग संकट से गुजर रहा है. कच्चे तेल के ऊंचे दाम और कड़ी प्रतिस्पर्धा से जूझना पड़ रहा है, जिससे उनका मुनाफा भी घट रहा है. जेट एयरवेज के शेयर मूल्य में भी गिरावट आई जेट एयरवेज  की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछे जाने पर प्रभु ने कहा, 'हमें उनकी स्थिति की जानकारी नहीं है.' पिछले 25 साल से उड़ान सेवाएं दे रही पूर्ण सेवा विमानन कंपनी इस समय वित्तीय संकट से जूझ रही है. इससे पहले इसी महीने कंपनी ने जून तिमाही नतीजों की घोषणा टाल दी थी. हाल के सप्ताहों में जेट एयरवेज के शेयर मूल्य में भी गिरावट आई है. प्रभु ने कहा, 'हमें उनकी स्थिति की जानकारी नहीं है. जहां तक निजी एयरलाइंस का सवाल है, उन्हें अपने मुद्दों से खुद ही निपटना होगा. मंत्रालय सिर्फ नीतिगत पहलू पर गौर कर सकता है.' जेट एयरवे...

हवाई यात्रियों के लिए बुरी खबर, बस 60 दिन ही उड़ान भर पाएगी यह एयरलाइन

नई दिल्ली:  जेट एयरवेज  के यात्रियों के लिए बुरी खबर है. एयरलाइन में वेतन कटौती और विभिन्न विभागों में छंटनी की आशंकाओं को लेकर जेट एयरवेज के पायलट और प्रबंधन के बीच विवाद बढ़ गया है. जेट एयरवेज ने कर्मचारियों से कहा है उसके लिए कंपनी को  दो महीने से ज्यादा  चला पाना मुमकिन नहीं है. पायलट समुदाय में मौजूद सूत्रों ने यह जानकारी दी. हालांकि, जेट एयरवेज ने 60 दिन से आगे एयरलाइन का कामकाज जारी नहीं रह पाने संबंधी खबरों को "गलत और दुर्भावनापूर्ण" बताया और हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत की खबरों को भी खारिज किया. एयरलाइन में हैं 16 हजार से ज्‍यादा कर्मचारी सूत्रों ने कहा कि जेट एयरवेज ने कर्मचारियों को बताया कि कैप्टन के लिये एक वर्ष का नोटिस पीरियड भी खत्म कर दिया जाएगा. वर्तमान में जेट एयरवेज में 16,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं. विमानन कंपनी ने कहा कि वह लागत खर्च को कम करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है. नरेश गोयल के साथ हुई थी बैठक पायलट सुमदाय के सूत्रों ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी के शीर्ष प्रबंधन के साथ पायलट समेत अन्य कर्मचारियों की बैठक हुई थी. इसमें उन्हें बताया ...