Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sensex

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 35 हजार के नीचे, निफ्टी भी टूटा

दिवाली के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान के साथ खुले देश के प्रमुख शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट का रुख देखा गया. मुंबई :  दिवाली के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान के साथ खुले देश के प्रमुख  शेयर बाजार  में सोमवार को गिरावट का रुख देखा गया. कारोबारी सत्र के अंत में 30 शेयर वाला  सेंसेक्स 345.56 अंक गिरकर  34,812.99 के स्तर पर और 50 अंकों वाला  निफ्टी  103 अंक घटकर 10,482.20 के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले सोमवार की सुबह सेंसेक्स और निफ्टी ने मजबूती के साथ शुरुआत की. दोपहर के समय बिकवाली के दबाव में आया शेयर बाजार कारोबारी सत्र के अंत तक उबर नहीं पाया. कारोबार के दौरान सोमवार को निफ्टी ने 10,464 तक गोता लगाया जबकि सेंसेक्स 34,757 तक गिरा था. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर में भी दबाव देखा गया. बीएसई का मिडकैप 0.9 प्रतिशत तक गिरकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी करीब एक प्रतिशत की गिरावट देखी गई. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 प्रतिशत तक लुढ़क कर बंद हुआ. बैंकिंग, रिएल्टी, मेटल, फार्मा, ऑटो, पावर और ऑयल एंड गैस शेयर सबसे ज्यादा दबाव में नजर आए. बैंक निफ्टी...

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 81 अंक और निफ्टी 14 अंक ऊपर

नई दिल्ली :  देश के शेयर बाजार में गुरुवार को बढ़त देखने को मिली. सेंसेक्स 209 अंक चढ़कर 34,651 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी की शुरुआत 55 अंक बढ़कर 10,442 के स्तर पर हुई. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर के मजबूत रुख ने शेयर बाजार को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ही इंडेक्स में अच्छी खरीदारी देखने मिली. रियल्टी, मेटल, ऑटो, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है. कारोबारी सत्र के दौरान सुबह करीब 10.45 बजे 30 शेयर वाला सेंसेक्स 81.34 अंक की तेजी के साथ 34,523.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. लगभग इसी समय निफ्टी में 14.20 अंक की बढ़त देखी गई और 10,400.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.75 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी मजबूत हुआ है. बैंक निफ्टी सपाट होकर 25,170 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. L&T में 6 फीसदी का उछाल दिग्गज शेयरों में L&T (5.71%), M&M (1.72%), अडानी पोर्ट्स (1.54%), टाटा मोटर्स (1.43%) की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. आईटी, फार्मा और प...

सेंसेक्‍स ऑल टाइम हाई 38000 अंक के पार पहुंचा, निफ्टी ने भी लगाई छलांग

मुंबई:   बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्‍स  गुरुवार को बाजार खुलने के साथ 162.56 अंक चढ़कर 38050 के मनोवैज्ञानिक स्‍तर को पार कर गया. एनएनई भी छलांग लगाता हुआ 45.20 अंक ऊपर 11495.20 अंक पर पहुंच गया. इससे पहले बुधवार को संवेदी सूचकांक 37,887.56 अंक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के बयान से शेयर बाजारों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 221.76 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. आईएमएफ के बयान ने भरी सेंसेक्‍स में नई जान आईएमएफ ने कहा है कि भारत अगले कुछ दशकों तक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए वृद्धि का स्रोत बना रहेगा और विश्व अर्थव्यवस्था में यह उस स्थिति में पहुंच जायेगा जहां चीन रहा है. हालांकि उसने अर्थव्यवस्था में और ढांचागत सुधारों पर जोर दिया है. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी बुधवार को 60.55 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 11,400 अंक के ऊपर बंद हुआ. एफआईआई ने बढ़ाया बाजार में निवेश विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से पूंजी प्रवाह बने रहने तथा घरेलू संस्थागत निवेशकों की ताजा लिवाली से शेयर बाजारों में तेजी रह...