Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bjp leader

उमा भारती का विपक्ष पर हमला, बोलीं- पाकिस्तान के साथ मिलकर कांग्रेस ने रची PM मोदी को हराने की साजिश

मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार के लिएनेताओं ने कमर कस ली है. पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी रैलियों में जमकर एक-दूसरे को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. जहां कांग्रेस नेता दिग्विजय ने प्रदेश के सीएम शिवराज को आमने-सामने बात करने का न्योता दे दिया है तो बीजेपी मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो पाकिस्तान के साथ मिलकर पीएम मोदी को हराने की साजिश कर रही है. नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार के लिएनेताओं ने कमर कस ली है. पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी रैलियों में जमकर एक-दूसरे को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. जहां  कांग्रेस नेता दिग्विजय  ने प्रदेश के सीएम शिवराज को आमने-सामने बात करने का न्योता दे दिया है तो बीजेपी मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो पाकिस्तान के साथ मिलकर पीएम मोदी को हराने की साजिश कर रही है. दमोह में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने हमारे थल सेनाध्यक को गुंडा कह दिया था. कांग्रेस के नेता पाकिस्तान गए और वहां जाकर उन्होंने पीएम म...

भारत के महान सपूत वाजपेयी अपने योगदान के लिए सदैव याद रहेंगे: शेख हसीना

नई दिल्ली:  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि वे भारत के महान सपूतों में से एक थे और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को रेखांकित करने तथा सुशासन में उनके योगदान को सदैव याद रखा जायेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे शोक संदेश में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के महान सपूतों में से एक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दुखद निधन से हम स्तब्ध हैं. उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने क्षेत्रीय शांति और समद्धि के लिये भी काम किया. शेख हसीना ने कहा कि भारत के लोगों के कल्याण के लिये उनका अथक परिश्रम आने वाली पीढ़ियों के नेताओं को भी प्रेरित करेगा. वे शानदार वक्ता और कवि थे और भारत में समावेशी विकास की पहल में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हमारे महान मित्र थे और बांग्लादेश में उन्हें बहुत सम्मान भरी नज़र से देखा जाता था. 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में अमूल्य योगदान के संदर्भ में बांग्लादेश सरकार ने उन्हें बांग्लादेश मुक्ति संग्राम सम्...