Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हेल्‍थ इज वेल्‍थ

अच्‍छी नींद के लिए छोड़ना पड़ेगा टीवी सीरियल का शौक, डॉक्‍टर से जानिए टीवी देखने का तरीका

नई दिल्‍ली:  इंद्रप्रस्‍थ अपोलो के डॉ. तरुण कुमार साहनी के अनुसार, नींद न आने की समस्‍या नींद के पीछे स्‍लीप एपनिया सिंड्रोम जैसे कुछ मेडिकल रीजन भी हैं, लेकिन ज्‍यादातर लोग अपनी असंयमित दिनचर्या और कुछ आदतों के चलते इस समस्‍या से जूझ रहे हैं.  असंयमित दिनचर्या और बिगड़ी हुई आदतों के चलते यह समस्‍या न केवल ज्‍यादातर घरों तक पहुंच गई है, बल्कि घर के हर सदस्‍य को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है. आलम यह है कि लोगों के लापरवाह नजरिया के चलते नींद न आने की समस्‍या को एक सामान्‍य बात की तरह देखा जाता है. धीरे-धीरे, यही समस्‍या चिड़चिडाहट, ब्‍लडप्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों का रूप ले लेती है. जिसके बाद, ज्‍यादातर लोग का हॉस्पिटल में चक्‍कर लगाना शुरू हो जाता है. ज्‍यादातर लोग यह मानने लगते हैं कि नींद न आने की वजह ब्‍लडप्रेशन सहित दूसरी बीमारियां हैं. नतीजतन, दवाओं से अपनी इन बीमारियों के नियंत्रित की कोशिश की जाती है. डॉ. तरुण कुमार साहनी के अनुसार, समस्‍या यह है कि कोई भी शख्‍स यह समझने की कोशिश नहीं करता हैं कि उनकी इस समस्‍या की मूल वजह क्‍या है? उन्‍होंने बताया कि नींद न आने के पी...