Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Diesel

10% सस्‍ता हो जाएगा पेट्रोल, अगर तेल कंपनियां अपनाएंगी यह फॉर्मूला

नई दिल्ली :  वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी है, क्‍योंकि नीति आयोग ऐसी नीति बना रहा है जिससे पेट्रोल कार पर खर्च 10% तक घट जाएगा. इसके तहत पेट्रोल में 15% मेथनॉल मिलाया जाएगा. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पर्यावरण अनुकूल ईंधन है. इससे न तो प्रदूषण बढ़ेगा बल्कि पेट्रोल की कीमत भी घटेगी. इसके साथ आयोग ईंधन की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए किसी पश्चिमी एशियाई देश में मेथनॉल उत्पादन के लिए संयुक्त उद्यम लगाने पर भी गौर फरमा रहा है. एक अनुमान के मुताबिक एथनॉल की कीमत 42 रुपए प्रति लीटर के आसपास है जबकि मेथनॉल की कीमत अनुमानित तौर पर 20 रुपए लीटर के आसपास है. अगर पेट्रोल में 15 फीसदी मेथनॉल मिलाया जाता है तो पेट्रोल कीमतें 10 फीसदी तक नीचे आ जाएंगी. मेथनॉल आपूर्ति के लिए लगेगा संयुक्‍त उद्यम ईंधन में मेथनॉल गैस की वकालत करने वाले नीति आयोग के सदस्य वी.के. सारस्वत ने समाचार एजेंसी 'भाषा' से विशेष बातचीत में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, 'देश में मेथनॉल आपूर्ति के लिए हम संयुक्त उद्यम लगाने को लेकर पश्चिम एशियाई देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं.. यह पूछे जाने पर कि यह संयुक्त उद्यम कहां ...

1 रुपए 65 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल पर 1 रुपए 21 पैसे की कटौती

क्रूड की कीमतों में गिरावट के फायदा घरेलू मार्केट में भी देखने को मिल रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 12वें दिन पेट्रोल पर 24 पैसे और डीजल पर 18 पैसे की कटौती की गई. नई दिल्ली:   पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती लगातार जारी है. रविवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल पर 24 पैसे और डीजल पर 18 पैसे की कटौती की गई. क्रूड की कीमतों में गिरावट के फायदा घरेलू मार्केट में भी देखने को मिल रहा है. बीते 12 दिन में पेट्रोल 1 रुपए 65 पैसे और डीजल 1 रुपए 21 पैसे सस्ता हो चुका है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76 रुपए 78 पैसे और डीजल 68 रुपए 10 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई हैं. वहीं, गिरावट के बाद भी मुंबई में पेट्रोल के रेट सबसे ज्यादा हैं, जहां पेट्रोल 84 रुपए 61 पैसे और डीजल 72 रुपए 51 पैसे प्रति लीटर है. शनिवार को हुई थी बड़ी कटौती शनिवार को भी पेट्रोल के दाम में 42 पैसे और डीजल में 32 पैसे की कटौती की गई थी. यह अब तक की सबसे ज्यादा कटौती रही. आपको बता दें पिछले एक महीने में तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 4 रुपए और डीजल पर करीब 3.50 रुपए का इजाफा किया था. कर्नाटक चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतो...

32 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल पर नहीं घटे दाम, ये है आज का भाव

नई दिल्ली:  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन कटौती की गई है. पिछले पांच दिनों में पेट्रोल पर कुल 32 पैसे की कटौती की जा चुकी है. वहीं, डीजल पर पिछले पांच दिनों में 20 पैसे की कटौती की गई है. रविवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 9 पैसे की कटौती की है. डीजल के दाम में कोई कटौती नहीं की गई है. दिल्ली में पेट्रोल के दाम 78 रुपए 11 पैसे हो गए हैं. वहीं, डीजल के दाम 69 रुपए 11 पैसे है. आपको बता दें, ईंधन की कीमत राज्यों के स्थानीय करों के हिसाब से बदलती हैं. सभी मेट्रो शहरों और अधिकतर राज्यों की राजधानी के मुकाबले दिल्ली में कीमतें सबसे कम हैं. महानगरों में पेट्रोल की कीमत दिल्ली: 78.11 रुपए प्रति लीटर कोलकाता: 80.75 रुपए प्रति लीटर मुंबई: 85.92 रुपए प्रति लीटर चेन्नई: 81.09 रुपए प्रति लीटर महानगरों में डीजल की कीमत  दिल्ली - 69.11 रुपए प्रति लीटर कोलकाता - 71.65 रुपए प्रति लीटर मुंबई - 73.57 रुपए प्रति लीटर चेन्नई - 72.96 रुपए प्रति लीटर दाम घटाने को लेकर सरकार का प्लान मोदी सरकार को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने एक प्‍लान सुझाया है, जिससे आने वाले दिनों में तेल की कीम...