नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने रविवार को फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद निकाली जा रही अस्थि कलश यात्रा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा 'अगर मुझे कहीं से भी यह पता चल जाए कि मौत के बाद मुझे इतना (अटल जी की तरह) सम्मान दिया जाएगा तो मैं आज ही मरने को तैयार हूं.' ANI UP ✔ @ANINewsUP If I somehow get to know that after death so much respect will be accorded to me then I would like to die today itself: SP leader Azam Khan on # AsthiKalashYatra of # AtalBihariVaajpayee 8:46 AM - Aug 26, 2018 बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स में हुआ था. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके पार्थिव शरीर को 16 अगस्त की रात को 6ए कृष्णा मेनन मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था. इसके बाद 17 अगस्त को उनकी अंतिम यात्रा निकालकर दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया था. उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए थे. इस...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.