Skip to main content

Posts

Showing posts with the label rain

केरल : मुख्यमंत्री विजयन ने कहा, 'अब तक 357 लोगों की मौत, 19, 512 करोड़ का नुकसान'

नई दिल्ली:  केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि शनिवार को राज्य में 33 लोगों की मौत हो गई. बारिश और बाढ़ से प्रभावित केरल में मृतकों की संख्या 357 हो गई.  मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण राज्य को 19, 512 करोड़ का नुकसान हुआ है. इस बीच भारी बारिश के अनुमान के कारण अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है. राज्य के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी है.  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार दोपहर जारी अनुमान के मुताबिक, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और कासरगोड को छोड़कर केरल के 11 जिले रेड अलर्ट पर हैं और यहां अधिक बारिश की संभावना है. बारिश से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में अलुवा, चलाकुडी, अलप्पुझा, चेंगन्नूर और पथनामथित्ता जैसे इलाके शामिल हैं, जहां बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और बचाव दलों ने बहुत से लोगों को बचाया है. मीडिया संस्थानों से प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों के रिश्तेदारों और दोस्तों द्वारा जानकारी के लिए अनुरोध किए जा रहे हैं. पीएम ने 500 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद की घोषणा की पीएम मोदी ने बाढ़ग्रस्त राज्य के लिए 500 ...

केरल में बाढ़ से हालात अस्त-व्यस्त, कोच्चि में मेट्रो सेवा का परिचालन बंद

कोच्चि :  बाढ़ के कारण दक्षिण रेलवे और कोच्चि मेट्रो ने आज अपना परिचालन निलंबित कर दिया जिससे मध्य केरल के कई हिस्सों में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली चरमरा गई. लगातार हो रही बारिश के कारण पेरियार नदी में जलस्तर बढ़ गया है और मुल्लापेरियार, चेरुतोनी, इडुक्की जलाशय और इदामालयार सहित सभी प्रमुख बांधों के सभी फाटक खोल दिये गये हैं. इसके कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है. पुल नंबर 176 पर बढ़ा जलस्तर बाढ़ से कोच्चि शहर में परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है. दक्षिण रेलवे के एक प्रवक्ता ने आज तड़के एक बयान में कहा, ‘‘अंगमाली और अलुवा के बीच डाउनलाइन पर पुल नंबर 176 पर जलस्तर बढ़ने के कारण इस पुल पर सेवा बंद कर दी गई है.’’   मेट्रो ट्रेन के परिचालन को किया गया बंद कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) ने अलुवा के निकट मट्टम में अपने यार्ड के बाढ़ के पानी में डूबे जाने के बाद आज सुबह अपना परिचालन बंद कर दिया. केएमआरएल ने एक बयान में बताया, ‘‘मट्टम यार्ड क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के कारण कोच्चि मेट्रो ट्रेन सेवा बंद कर दी गयी है.’’ प्रवक्ता ने बताया कि एक बार जलस्तर कम हो...

WEEKEND से पहले तेज बारिश ने दिल्ली-NCR के मौसम को बनाया सुहाना

नई दिल्ली:  पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में लुका छिपी खेल रहे बादल आखिरकार शुक्रवार को बरस ही पड़े. गुरुवार (09 अगस्त) को तेज धूप के बाद शुक्रवार दोपहर को शुरू हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आर उसके आसपास के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के माने तो 11 और 12 अगस्त को राजधानी में तेज बारिश के आसार हैं.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI Visuals from area around Lodhi road, as heavy rainfall lashes Delhi. 2:49 PM - Aug 10, 2018 स्काईमेट के मुताबिक, इस समय मानसून टर्फ दिल्ली के दक्षिण में है. दक्षिण पूर्वी हवा बह रही है और उसमें नमी काफी ज्यादा है. ज्यादा नमी की वजह से बादल बन रहे हैं और कहीं-कहीं पर बारिश हो रही है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज धूप की जगह काले बादलों ने ले ली. मौसम के बदले रुख ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. MediaCard--mediaForward custom...

केरल: बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 26 की मौत, एक साथ खोले गए 24 बांध के दरवाजे

तिरुवनंतपुरम :   केरल  में  आफत की बारिश  थमने का नाम नहीं ले रही है. लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण राज्य में बीते 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 18 से 24 पहुंच गई है. वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राज्य में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. माना जा रहा है कि अगर आज भी तेज बारिश होती है तो राज्य के हालात और भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं. सुबह 6 बजे खोले गए बांध के दरवाजे इडुक्की बांध की देखरेख करने वाले केरल राज्य बिजली बोर्ड (केएसईबी) ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि जलाशय के दरवाजों को शुक्रवार सुबह छह बजे खोल दिया गया है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर सकता है. बोर्ड की ओर से इन इलाकों में रहने वाले लोगों का सर्तक रहने के लिए कहा गया है.   ANI  ✔ @ANI Kerala: Heavy and incessant rains have led to a flood-like situation in Palakkad (visuals of 9 August) 1:35 AM - Aug 10, 2018 आपदा प्रबंन अधिकारियों के मुताबिक, बारिश का सबसे ज्यादा असर इडुक्की जिले में देखने को मिला है. इडुक्की जिले में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण 26 साल...

बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, सड़कों पर लगा जाम, दफ्तर पहुंचने में लोगों को हो रही देरी

नई दिल्ली :  गुरुवार सुबह से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में हो रही बारिश शुक्रवार को भी जारी है. शुक्रवार सुबह से मेघा दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में मेहरबान हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली का मौसम खुशमिजाज हो गया है. मौसम बेशक खुशनुमा है, लेकिन लोगों को परेशान कर रहा है. बारिश कारण दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में जगह-जगह पानी एकत्र होने से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. सिर्फ इतना ही नहीं, इसके चलते गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार से सबक लेते हुए लोग दफ्तर के लिए जल्दी तो निकल रहे हैं, लेकिन पानी भरने के कारण उन्हें आज भी देरी हो रही है. इन इलाकों में लगा है भयंकर जाम दिल्ली के गाजीपुर मुर्गा मंडी, मयूर विहार, बदरपुर, आश्रम, पंजाबी बाग, इंद्रलोक, गीता कॉलोनी, धौला कुआं, दिलशाद गार्डन, पहाड़गंज, लक्ष्‍‍‍‍मी नगर, आईटीओ, कालकाजी, बदरपुर समेत प्रमुख मार्गों पर जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम लगा हुआ है. इस कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. कई जगहों पर भयंकर जाम की स्थिति बनी हुई है. इन रास्...

नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश: कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यसत हो गया है. [caption id="attachment_2354" align="alignnone" width="735"] पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यसत हो गया है. मिजोरम में कई जगहों पर भूस्खलन के चलते राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं. बाढ़ प्रभावित करीब 400 परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है. वहीं, असम में भी तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं. दूसरी तरफ, मणिमुर में गुरुवार तक के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. त्रिपुरा के बेलोनिया में कई घर पानी में डूब गए हैं. आपदा प्रबंधन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं.[/caption] [caption id="attachment_2355" align="alignnone" width="737"] भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मेघालय और असम के कई जिलों में तीन दिन के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि दोनों राज्यों के कई जिलों में 13 से लेकर 16 जून तक भारी बा...

दिल्ली-NCR में फिर आंधी-तूफान, अंधेरे से ट्रैफिक जाम, उड़ानों पर असर

दिल्ली-NCR में एक बार फिर तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश हो रही है. बदले मौसम की वजह से दृश्यता कम हो गई है. सड़कों पर अंधेरा छा गया. कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया है. नई दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने की वजह से यहां आने वाली फ्लाइट्स का रास्ता बदल दिया गया है. हालांकि आंधी-तूफ़ान और हल्की बारिश की वजह से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में लोगों को शनिवार को तपती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है. इससे पहले मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में दिल्ली और एनसीआर में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई थी. इस वक्त देश के कुछ इलाकों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है. मुंबई में बारिश से जनजीवन प्रभावित उधर, मुंबई में बारिश की खबरें सामने आ रही हैं. कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. बारिश की वजह से कई फ्लाइट्स भी देर हुई हैं. कोलाबा में 8.30 बजे तक 38.2 मिमी और सांताक्रुज़ में 37 मिमी बारिश दर्ज की गई. मुंबई में नौसेना के कर्मियों और बाढ़ बचाव दल तैनात किए गए हैं. किसी भी हालात से निपटने...

बिजली गिरने से बिहार-यूपी में 15 मरे, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट

  1   /   8 बिहार-यूपी में शुक्रवार को बिजली गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. उधर, मुंबई में आज से लेकर 12 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा कर्नाटक, गोवा और दक्षिणी महाराष्ट्र में 10 जून तक भारी बारिश हो सकती है. उत्तर भारत में 9 और 10 जून को बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्र में धूल भरी आंधी आ सकती है. हल्की बारिश भी हो सकती है. इससे पहले गुरुवार को मुंबई में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ था और कई इलाकों में पानी जमा हो गया था. लोकल ट्रेन भी बारिश से प्रभावित हुई थी.  (फोटो- Getty) 2   /   8 मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून के केरल से महाराष्ट्र की ओर बढ़ने के मद्देनजर मौसम विभाग ने भारत के पश्चिमी तट के निवासियों को अगले 2-3 दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ‘काफी अधिक वर्षा ’ की संभावना के बारे में आगाह किया है. मौसम कार्यालय ने कहा है कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 9-11 जून के बीच बारिश होगी और कुछ स्थानों पर ‘भारी से बहुत भारी वर्षा’ होगी. (फोटो- Getty) 3   /   8 दक्षिण पश्चिमी मॉनसून समुद्र से...

मुंबई से लखनऊ तक जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने कहा-2 दिन घर से न निकलें

मुंबई:  मौसम विभाग  ने शुक्रवार और शनिवार को मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है. विभाग ने ऐसा ही अनुमान यूपी और आसपास के राज्‍यों के लिए जताया है. उसने सुझाव दिया है कि इन दो दिन लोग घर में ही रहें और बाहर जाने से बचें. उसके मुताबिक 8 व 9 जून को महाराष्‍ट्र खासकर मुंबई और ठाणे में काफी तेज बारिश होगी. मछुआरों को 8 से 12 जून के बीच समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है. मौसम विभाग के पश्चिमी क्षेत्र के डिप्‍टी डीजी केएस होसलिकर ने कहा कि मानसून दो से तीन दिन में मुंबई पहुंच जाएगा. फिल्‍म नगरी में गुरुवार को जबरदस्‍त बारिश हुई थी. सांताक्रूज में 39 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि कोलाबा में 27.6 मिमी  बारिश  रिकॉर्ड हुई. होसलिकर ने कहा कि मानसून अब तक मुंबई नहीं पहुंचा है. जो बारिश हो रही है वह मानसून से पहले की बारिश है. यूपी के लिए भी जारी किया खास अलर्ट मौसम विभाग ने यूपी के  लखनऊ , हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव समेत कई जिलों में शुक्रवार (8 जून) को तूफान व तेज बारिश की संभावना जताई है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-...