Skip to main content

केरल: बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 26 की मौत, एक साथ खोले गए 24 बांध के दरवाजे

तिरुवनंतपुरम : केरल में आफत की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण राज्य में बीते 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 18 से 24 पहुंच गई है. वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राज्य में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. माना जा रहा है कि अगर आज भी तेज बारिश होती है तो राज्य के हालात और भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं.

सुबह 6 बजे खोले गए बांध के दरवाजे
इडुक्की बांध की देखरेख करने वाले केरल राज्य बिजली बोर्ड (केएसईबी) ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि जलाशय के दरवाजों को शुक्रवार सुबह छह बजे खोल दिया गया है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर सकता है. बोर्ड की ओर से इन इलाकों में रहने वाले लोगों का सर्तक रहने के लिए कहा गया है.

 






View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter









ANI @ANI







Kerala: Heavy and incessant rains have led to a flood-like situation in Palakkad (visuals of 9 August)








आपदा प्रबंन अधिकारियों के मुताबिक, बारिश का सबसे ज्यादा असर इडुक्की जिले में देखने को मिला है. इडुक्की जिले में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण 26 साल में पहली बार इडुक्की बांध को खोला गया है. अधिकारियों का कहना है कि बारिश के बाद आए भूस्खलन के कारण जिले में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.

पेरियार नदी के कारण कोचीन एयरपोर्ट पहुंचा पानी
मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने स्थिति को ‘काफी विकट’ करार दिया है. विजयन ने मौसम पूर्वानुमान के मद्देनजर अलप्पुज्हा में शनिवार को होने वाली सालाना नेहरू बोट रेस स्थगित कर दी है. इदामालयर बांध को खोले जाने के बाद पेरियार नदी में बाढ़ आ गई और पानी कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के परिसर तक पहुंच गया, जो दोपहर बाद सभी पहुंचने वाले विमानों के लिए बंद था. लेकिन, पानी 3 बजे हटने के बाद, हवाईअड्डे को फिर खोला गया.

बारिश के कारण खोले गए 24 बांध
भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं जिस कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 24 बांधों को खोल दिया गया है। एशिया के सबसे बड़े अर्ध चंद्राकार बांध इडुक्की जलाशय से पानी छोड़े जाने से पहले रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

किस जिले में कितना पहुंचा मौत का आंकड़ा
गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि केरल के विभिन्न जिलों में 8-9 अगस्त की रात को भारी बारिश व भूस्खलन की वजह से 22 लोगों की मौत हो गई। इसमें इडुक्की में 11, मल्लपुरम में पांच, वयानाड में तीन, कन्नूर व एर्नाकुलम में दो-दो व कोझीकोड में एक व्यक्ति की मौत हुई। कक्षा 12वीं के दो छात्र जो कोच्चि के निकट बाढ़ के पानी में मछली मार रहे थे, बह गए। बाद में उनका शव बरामद किया गया.

सरकार ने जारी किया अलर्ट
सरकार ने बताया कि राज्य में पिछले दो दिनों में दस हजार से अधिक लोगों को 157 राहत शिविरों में भेजा गया है. सरकार ने लोगों से कहा है कि राज्य के ऊपरी इलाकों और बांध वाले इलाकों में नहीं जाएं.

सीएम ने स्थिति को बताया 'काफी विकट'
समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि बाढ़ की स्थिति ‘काफी विकट’ है और राज्य के इतिहास में पहली बार 24 बांधों को एक साथ तब खोला गया है जब उनमें जल स्तर अधिकतम सीमा तक पहुंच गया है. इडुक्की जलाशय के चेरूथोनी बांध को 26 वर्षों के बाद खोला गया है. अधिकारियों ने बताया कि वायनाड जिले में तीन लोगों की जबकि कन्नूर, एर्नाकुलम और पलक्कड़ में दो-दो लोगों की मौत हुई है.

पीएम मोदी ने दिया मदद का आश्वासन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मुख्यमंत्री पी विजयन से राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर चर्चा हुई. प्रभावितों को हर संभव मदद देंगे. हम मुश्किल की घड़ी में केरल के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं."

 








Narendra Modi @narendramodi







Spoke to Kerala CM Shri Pinarayi Vijayan and discussed the situation arising due to floods in various parts of the state. Offered all possible assistance to those affected. We stand shoulder to shoulder with the people of Kerala in the wake of this calamity. @CMOKerala








अमेरिका ने दी लोगों को चेतावनी
केरल में बारिश और भूस्खलन के बाद आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए भारत सरकार की ओर तो अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं, अमेरिका ने भी अपने देश के लोगों को केरल न जाने की सलाह दी है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...