रांची : झारखंड के पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अग्निवेश के साथ हुई मारपीट को लेकर नगर थाना में प्राथमिक दर्ज की गई है. पाकुड़ के एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं. वहीं, दूसरी तरफ अग्निवेश रांची पहुंच चुके हैं. उन्हें राज्य सरकार की तरफ से सुरक्षा मुहैया कराई गई है. राज्य सरकार ने स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है. ज्ञात हो कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट का आरोप है. इससे पहले राज्य पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पाकुड़ के एसपी से रिपोर्ट मांगी है. राज्य पुलिस प्रवक्ता एडीजी अभियान आरके मल्लिक ने बताया था कि मामले में दोषी लोगों को चिह्नित किया जा रहा है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस पूरे मामले पर पाकुड़ के एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल का कहना है कि अग्निवेश के कार्यक्रम को लेकर किसी भी तरह की सूचना जिला प्रशासन और जिला पुलिस के पास नहीं थी. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके दौरे को लेकर भी कोई जा...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.