Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Khalistan

खालिस्तानी समर्थकों ने ब्रिटेन में राहुल गांधी के समारोह को बाधित करने की कोशिश की

लंदन :  खालिस्तान के तीन समर्थकों ने ब्रिटेन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम में घुसकर उसे बाधित करने का प्रयास किया लेकिन उनके वहां पहुंचने से पहले स्कॉटलैंड यार्ड ने प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाल दिया. घटना शनिवार शाम पश्चिम लंदन के राइस्लिप की है जहां भारतीय मूल के लोगों के लिए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूके मेगा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था. खालिस्तान के तीन समर्थक आयोजन स्थल के अंदर प्रवेश करने में सफल रहे और उन्होंने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिये। राहुल के पहुंचने से पहले स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने उन्हें बाहर निकाला. सम्मेलन में शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग जमा हुए थे. समारोह को बाधित करने की कोशिशों के जवाब में लोगों ने ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के नारे लगाए. समारोह की शुरूआत में कांग्रेस के ओवरसीज कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा, ‘‘हमारा संदेश लोकतंत्र, आजादी, समावेश, विविधता, नौकरियां, विकास, समृद्धि और निचले स्तर तक विकास का है. हम चाहते हैं कि आप इस संदेश को फैलाएं। 2019 के चुनावों का परिणाम भविष्य के भारत...