Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Virender Sehwag

INDvsAUS: वीरेंद्र सहवाग ने बताया कौन होने चाहिए टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के ओपनर्स

नई दिल्ली:   भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के साथ ही वेस्टइंडीज का भारत दौरा खत्म हो गया है. अब आगामी 21 नवंबर से टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो रहा है. इस दौरे में पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी और उसके बाद चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी जो टीम के कप्तान विराट कोहली का बड़ा इम्तिहान होगा. वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के लिए सलाह दी है कि टीम के लिए ओपनिंग किसे करना चाहिए. अभी टीम इंडिया में जिन खिलाड़ियों का टेस्ट सीरीज के चयन हुआ है उनमें ओपनिंग के दावेदार मुरली विजय, केएल राहुल और पृथ्वी शॉ हैं. इनमें मुरली विजय और केएल राहुल टीम में पिछले कुछ समय से नियमित नहीं हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट टीम में नहीं थे जबकि पृथ्वी शॉ ने अपने टेस्ट करियर कि शुरुआत की. वहीं वीरेंद्र सहवाग ने सलाह दी है कि इनमें से कौन सी जोड़ी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के बेहतर होगी. सहवाग का मनाना है कि पृथ्वी और केएल राहुल को टीम इंडिया के लिए ओपन करना चाहिए क्योंकि तीनों में यही दोनों खिलाड़ी आक्रमक हैं. सहवाग मीडिया से बातचीत में कहा ...

वीरेंद्र सहवाग का दिखा 'भूलभुलैया' अवतार, लोग बोले- वीरू बाबा की जय

नई दिल्ली.  भारत के धाकड़ बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वे साधु के भेष में नजर आ रहे हैं. सहवाग ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ लिखा, 'अर्जी हमारी, मर्जी आपकी! मेरा अशीर्वाद सदा है टीम इंडिया के साथ #जय भोले.' दरअसल, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की. इसमें वीरू पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. उन्होंने हाथों व गले में रुद्राक्ष की माला और शरीर पर 'ऊं नम: शिवाय' प्रिंट के वस्त्र धारण किए हुए हैं. अक्षय कुमार से तुलना वहीं, कुछ लोग लोगों ने वीरेंद्र सहवाग को इस अंदाज में देख उनकी तुलना बॉलीवुड फिल्म 'भूलभुलैया' के किरदार अक्षय कुमार से कर दी है. उनके प्रशंसकों ने सलाह दी है कि आपको 'भूलभुलैया पार्ट-2' फिल्म कर लेनी चाहिए. आपको बता दें कि 2007 में रिलीज हुई भूलभुलैया एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इसमें अक्षय कुमार ने एक मनोवैज्ञानिक का किरदार निभाया था. View image on Twitter Virender Sehwag  ✔ @virendersehwag Guru karna jaan kar,...

धवन ने तोड़ा वीरू का रिकॉर्ड, पहले दिन-पहले सेशन में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय

टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच में एक बहुत बड़ा कीर्तिमान बनाया है. बेंगलुरु में खेले जा रहे इस एकमात्र टेस्ट मैच में शिखर धवन ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उडाते हुए लंच से पहले ही शतक ठोक दिया. शिखर धवन ने पहले सेशन में 91 गेंदों पर ताबड़तोड़ 104 रन ठोक दिए. धवन ने अपनी इस पारी में 19 चौके और 3 छक्के लगाए.  इसी के साथ ही धवन लंच से पहले किसी टेस्ट के शुरुआती दिन ही शतक जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं . इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के विक्टर ट्रंपर, उनके हमवतन चार्ली मैकार्टनी, डॉन ब्रैडमैन, पाकिस्तान के मजीद खान और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर का नाम शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के विक्टर ट्रम्पर (नाबाद 103) पहले बल्लेबाज थे, जिन्होंने टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सेशन में ही सेंचुरी लगाई हो. उन्होंने 1902 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही चार्ली मार्कटनी (नाबाद 112) ने 1926 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया. MediaCard--mediaForward cards-multimedia ...

सहवाग का 'गदाधारी' अवतार, हनुमान बनकर लिया सचिन का आशीर्वाद

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं. इस बार एक अद्भुत फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो में सहवाग ने खुद को सचिन का भक्त बताया हैं. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को वीरेंद्र सहवाग अक्सर गॉड जी कहते हैं. सहवाग फोटो में क्रिकेट दिग्गज सचिन को भगवान राम और खुद को हनुमान बता रहा हैं. पूर्व क्रिकेटर ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जब भगवान आपके साथ हों तो उनके चरणों में रहना ही अच्छा लगता है. शेयर की गई तस्वीर में सहवाग हथौड़ा लिए हुए नजर आ रहे हैं, जबकि सचिन के हाथ में चाय का कप लिए उन्हें आशीर्वाद देते दिख रहे हैं. हैशटैग लगाते हुए उन्होंने लिखा कि यह हैमर नहीं गदा है. इन दोनों कि यह तस्वीर एक निजी कार्यक्रम के दौरान ली गई थी.  सहवाग और सचिनने भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में सलामी जोड़ी की भूमिका निभाई है. दोनों खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल काफी अच्छा है और सहवाग अपने सीनियर सचिन का काफी सम्मान भी करते हैं.