Skip to main content

धवन ने तोड़ा वीरू का रिकॉर्ड, पहले दिन-पहले सेशन में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय

टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच में एक बहुत बड़ा कीर्तिमान बनाया है. बेंगलुरु में खेले जा रहे इस एकमात्र टेस्ट मैच में शिखर धवन ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उडाते हुए लंच से पहले ही शतक ठोक दिया.


शिखर धवन ने पहले सेशन में 91 गेंदों पर ताबड़तोड़ 104 रन ठोक दिए. धवन ने अपनी इस पारी में 19 चौके और 3 छक्के लगाए.  इसी के साथ ही धवन लंच से पहले किसी टेस्ट के शुरुआती दिन ही शतक जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं.

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के विक्टर ट्रंपर, उनके हमवतन चार्ली मैकार्टनी, डॉन ब्रैडमैन, पाकिस्तान के मजीद खान और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर का नाम शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के विक्टर ट्रम्पर (नाबाद 103) पहले बल्लेबाज थे, जिन्होंने टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सेशन में ही सेंचुरी लगाई हो. उन्होंने 1902 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही चार्ली मार्कटनी (नाबाद 112) ने 1926 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया.
















BCCI @BCCI







🙌🙌

He also becomes the first Indian to score a century before Lunch on Day 1 of Test cricket.









डॉन ब्रैडमैन (नाबाद 105) तीसरे बल्लेबाज थे, जिन्होंने इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया. उन्होंने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के पहले ही सेशन में सेंचुरी लगाई. पाकिस्तान के माजिद खान (नाबाद 108) पहले एशियाई बल्लेबाज थे, जिन्होंने टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले ही सेशन में सेंचुरी लगाई. उन्होंने 1976-77 में न्यू जीलैंड के खिलाफ कराची टेस्ट में शतक लगाया.

इसके बाद अगले 40 साल तक कोई बल्लेबाज इस लिस्ट में शामिल नहीं हो सका. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (नाबाद 100) ने पाकिस्तान के खिलाफ 2016-17 में सिडनी टेस्ट के पहले दिन के पहले ही सेशन में शतक लगाया.

लंच से पहले एक सेशन में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

1. 103*    वीटी ट्रम्पर          विरुद्ध  इंग्लैंड, 1902

2. 112*    सीजी मैकार्टनी    विरुद्ध   इंग्लैंड, 1921

3. 105*    सर डॉन ब्रेडमैन   विरुद्ध  इंग्लैंड, 1930

4. 108*    माजिद खान         विरुद्ध   न्यूजीलैंड, 1976

5. 100*    डेविड वॉर्नर         विरुद्ध   पाकिस्तान , 2017

6. 104*    शिखर धवन         विरुद्ध   अफगानिस्तान, 2018

लंच से पहले सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम था.  जिन्होंने साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंट लुसिया में 99 रन बनाए थे.

यह तीसरा मौका है जब शिखर धवन ने एक सेशन में 100 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनसे पहले सिर्फ डॉन ब्रैडमैन, विक्टर ट्रंपर और वेली हैमंड 6 बार यह कारनामा कर चुके हैं. लंच से पहले शिखर धवन द्वारा बनाए गए 104 रन, टेस्ट मैच के किसी भी दिन एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए दूसरे सबसे बेस्ट हैं.

हार्दिक पंड्या भारत की ओर से एक टेस्ट मैच के किसी भी दिन लंच से पहले सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकले में 108 रन बनाए थे. हालांकि यह 2.5 घंटे का बढ़ाया गया सेशन था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...