नई दिल्ली : निपाह वायरस का खौफ इन दिनों पूरे देश में फैला हुआ है. हर शख्स इन दिनों इस बात से डरा हुआ है कि कहीं वह निपाह वायरस का शिकार न बन जाए. आलम यह है कि खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द जैसी बीमारियों को ज्यादा गंभीरता से न लेने वाले लोग भी आजकर डॉक्टर के पास जाकर पूछ रहे हैं कि उनकी बीमारी की वजह कहीं निपाह वायरस तो नहीं हैं. निपाह वायरस को लेकर सभी डाक्टर्स ने माना है कि इस वायरस के चलते पनपने वाली बीमारी खतरनाक है. वायरस के बाबत सही समय पर पता लगाने की तकनीक और सही उपचार न होने की वजह से भी लोग ज्यादा भयभीत हो रहे हैं. वहीं, देश के कुछ भागों में निपाह वायरस से कुछ लोगों की मौतों ने भी लोगों के दिल में इस खौफ को बढा दिया है. निपाह वायरस से होने वाली बीमारी को लेकर हमने इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सुरनजीत चटर्जी से बातचीत की. आइए जानिए डॉ. सुरनजीत सिंह का निपाह वायरस को लेकर क्या कहना है. यह भी पढ़ें : होम्योपैथ ने तैयार की निपाह वायरस की दवा! मरीजों को ठीक करने का दावा इंफेक्शन को एक जगह रोक पाना हुआ मुश्किल डॉ. सुर...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.