बुधवार को पुलिस ने घटना में शामिल एक शख्स बिक्रमजीत सिं को गिरफ्तार किया है. जबकि उसके साथी अवतार सिंह की तलाश जारी है. चंडीगढ़ : अमृतसर के निरंकारी भवन में एक धार्मिक समागम में हुए ग्रेनेड हमले के आरोप में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है. अमृतसर ग्रेनेड अटैक का ऑपरेशन ब्लू स्टार कनेक्शन भी सामने आया है. दरअसल, बुधवार को पुलिस ने घटना में शामिल एक शख्स बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया है. जबकि उसके साथी अवतार सिंह की तलाश जारी है. अधिकारियों के मुताबिक, निरंकारी भवन में हमले के वक्त बिक्रमजीत सिंह बाइक चला रहा था, जबकि बाइक की पीछे वाली सीट पर बैठा उसके दूसरे साथी ने अवतार सिंह ने ग्रेनेड फेंका. पुलिस ने बरामद की हमले में शामिल मोटरसाइकिल पंजाब पुलिस के महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने बताया कि मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है. ग्रेनेड फेंकने वाले दूसरे व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय अवतार सिंह खालसा के रूप में हुई है. विक्रमजीत सिंह ने पुलिस को संकेत दिये है कि हरमीत सिंह हैप्पी ने ग्रेनेड उपलब्ध कराया था. उन्होंने कहा,‘‘आतंकवादी कार्रवाई को अंजाम देकर पंजाब की...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.