Skip to main content

Posts

Showing posts with the label NEET

NEET Result: कल नहीं आज ही आएंगे नतीजे, यहां देखें रिजल्ट

मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवश्यक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. पहले बताया जा रहा था कि परीक्षा के रिजल्ट 5 जून को जारी किए जाएंगे, लेकिन आधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा के रिजल्ट आज (4 जून) को ही जारी कर दिए जाएंगे. मानव संसाधन विकास (एचआरडी) में सचिन अनिल स्वरूप ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि परीक्षा के रिजल्ट आज ही जारी किए जाएंगे. उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ' सीबीएसई ने जानकारी दी है कि नतीजे आज जारी किए जाएंगे.' बता दें कि परीक्षा के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जारी किए जाएंगे. पूरे देश में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए 6 मई को नीट का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में 13 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया और बोर्ड एक महीने बाद परीक्षा के नतीजे जारी करने जा रहा है. इसके माध्यम से 66 हजार एमबीबीएस व डेंटल सीटों के लिए चयन किया जाना है. कैसा था पेपर छात्रों ने बताया भले ही फिजिक्स सेक्शन मुश्किल था लेकिन बायो-केमेस...