Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Ram MandirRam templeAyodhyaNagpur

राम मंदिर के लिए दूसरा आंदोलन शुरू करेगा विश्व हिंदू परिषद

राजीव श्रीवास्तव, लखनऊ: राम मंदिर  मुद्दे पर हो रही सियासत के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी मंदिर निर्माण आंदोलन को धार देने के लिए खुलकर सामने आ गया है. इसी कड़ी में 25 नंवबर को एक साथ अयोध्या, नागपुर और बेंगलुरू में रामभक्तों का जमावड़ा रहेगा. इन सभी जगहों पर होने वाले जन आंदोलन रैली में करीब 2 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. हालांकि, कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद और संत समाज करेगा, लेकिन हर रैली मे संघ का एक बड़ा पदाधिकारी भी मौजूद रहेगा. अयोध्या में RSS के सह-कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले और विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय मौजूद रहेंगे. वैसे भी इस कार्यक्रम का संचालन वीएचपी और संत समाज को करना है, लेकिन संघ की मौजूदगी रहेगी. इसी तरह दिल्ली में भी दिल्ली और एनसीआर के रामभक्त 9 दिसंबर को इक्ट्ठा होंगे. इसी बाच 25 नवंबर से लेकर 9 दिसंबर तक संघ के हर प्रांत में तीन से चार बड़े सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा. यूपी में संघ के 6 प्रांत है. योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, अयोध्या में राम मंदिर था, है और रहेगा विश्व हिंदू परिषद के अवध क्षेत्र के प्रांत प्रचारक भोलेन्द्र ...