Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Trupti Desai

सबरीमाला : तृप्ति देसाई को एयरपोर्ट पर करना पड़ा नाश्‍ता, प्रदर्शनकारी नहीं जाने दे रहे मंदिर

सभी आयु की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज तीसरी बार खुल रहे हैं मंदिर के द्वार नई दिल्‍ली :  महिलाओं के प्रवेश को लेकर विवादों में चल रहे केरल के  सबरीमाला मंदिर के द्वार शुक्रवार शाम को फिर खुल रहे हैं. वहीं सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए आज (16 नवंबर) भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख तृप्ति देसाई भी कोच्चि अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं. लेकिन एयरपोर्ट के बाहर उनका भारी विरोध हो रहा है. बड़ी संख्‍या बाहर जुटे प्रदर्शनकारी उन्‍हें एयरपोर्ट से बाहर न निकलने देने के लिए अड़े हैं. इसके चलते इलाके में सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक चौबंद कर दी गई है. तृप्ति देसाई ने भी केरल के मुख्‍यमंत्री को पत्र लिखकर उन्‍हें सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा है. एयरपोर्ट से बाहर न निकल पाने पर तृप्ति देसाई ने एयरपोर्ट के अंदर ही साथियों संग बैठकर सुबह का नाश्‍ता किया. वहीं सबरीमाला मंदिर के द्वार खुलने को लेकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक चौबंद कर दी गई है. साथ ही निलक्‍कल, पांबा और सन्‍नीधनम में धारा 144 लगा दी गई है. एयरपोर्ट के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी. फोटो ANI बता ...