Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जम्मू - कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बीजेपी नेता और उनके भाई की गोली मारकर हत्या, कर्फ्यू लगा, सेना बुलाई गई

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में देर रात बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजीत की आतंकवादियों ने हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना बुलाई गई है. प्रशासन ने गुरूवार रात किश्तवाड़ और आसपास के जिलों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है.   अधिकारियों ने बताया कि बीजेपी के प्रदेश सचिव अनिल और उनके भाई किश्तवाड़ में अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनपर गोलियां चलाई गईं. उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.   गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी नेता और उनके भाई की हत्या पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को कानून के हवाले करने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “ जम्मू-कश्मीर  प्रदेश बीजेपी नेता अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं.” बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी हत्या की निंदा की है गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार के.विजय...

J&K : टेरर फंडिंग केस में NIA ने श्रीनगर के कारोबारी के घर मारा छापा

श्रीनगर :  जम्‍मू और कश्‍मीर में टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को श्रीनगर में छापेमारी की. एनआईए की टीम ने मंगलवार सुबह श्रीनगर के लाल बाजार स्थित कारोबारी फयाज अहमद के घर पर छापेमारी की. यह छापेमारी दोपहर तक जारी रही. बताया जा रहा है कि एनआईए ने इस छापेमारी के दौरान कारोबारी फयाज अहमद और उनके परिवार वालों से भी पूछताछ की है. जांच एजेंसी को फयाज अहमद के टेरर फंडिंग केस में शामिल होने का शक है. बता दें इससे पहले दो अक्‍टूबर को टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने जम्‍मू और कश्‍मीर के कई स्‍थानों पर छापेमारी की थी. इनमें कश्‍मीर के व्‍यापारी एजाज अहमद हकाक के नौहट्टा स्थित घर और उनकी केमिस्‍ट की दुकान में भी छापेमारी की गई. बता दें कि एनआईए ने आतंकी हाफिज सईद की फलाह-ए-इंसानियत नाम की चेरीटेबल संस्था के जरिए देश में आतंकी गतिविधियों की साजिश का खुलासा किया था. एनईए की टीम ने यह छापेमारी पाकिस्तान और आतंकी हाफिज सईद से मिलने वाली टेरर फंडिंग की जांच के सिलसिले में की थी. एनआईए की यह टीम सुबह साढ़े सात बजे के करीब पुलिस बल के साथ कारोबारी एजाज अहमद हक...

जम्‍मू-कश्‍मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी

श्रीनगर : जम्‍मू और कश्‍मीर के शोपियां में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. यह मुठभेड़ शोपियां के लद्दी इमामसाहब गांव में चल रही है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को यहां कई आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था. ANI  ✔ @ANI # JammuAndKashmir : Security forces have launched a cordon & search operation in Shopian's Laddi Imamsahab village after receiving inputs of presence of terrorists in the area. More details awaited. 6:56 AM - Sep 2, 2018 इसी दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई. सुरक्षाबलों ने गांव में तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है. उनके अनुसार इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. ANI  ✔ @ANI J&K: Encounter underway between security forces and terrorists in Shopian's Laddi. More details awaited 7:48 AM - Sep 2, 2018 बता दें कि इसी सप्‍ताह सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा में 2 आतंकियों को मुठभेड़ के बाद मार गिराया था. कुपवाड़ा में भी सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे थे. वह...

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा आतंकी हमला, 4 पुलिसकर्मी शहीद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बुधवार दोपहर आतंकवादी हमला हुआ. आतंकियों के इस हमले में 4 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं. हमला करने वाले आतंकी कौन हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. हमले की खबर मिलते ही सभी बड़े अफसर मौके पर पहुंच रहे है. ANI  ✔ @ANI # UPDATE : Total four policemen have lost their lives after being attacked by terrorists in Shopian's Arahama. # JammuAndKashmir ANI  ✔ @ANI J&K: Two policemen have lost their lives after being attacked by terrorists in Shopian's Arahama. More details awaited. ता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार सुबह ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खानबल के मुनिवाद गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्ट सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज तड़के घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था. जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने भी इस ऑपरेशन की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया, आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्...

जम्‍मू-कश्‍मीर : शोपियां में भी आतंकियों के बचाव में सड़क पर उतरे पत्‍थरबाज, जवाबी कार्रवाई में 20 घायल

श्रीनगर :  जम्‍मू-कश्‍मीर में एक बार फिर पत्‍थरबाजों ने आतंकियों को बचाने की कोशिश की है. कश्‍मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक चली सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान ये पत्‍थरबाज सड़क पर उतर आए. इस दौरान उन्‍होंने सुरक्षाबलों पर पत्‍थर फेंके. इससे सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाने में परेशानी का सामना तो जरूर करना पड़ा. लेकिन सुरक्षा बल पीछे नहीं हटे. मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया गया. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 20 पत्‍थरबाज घायल हुए हैं. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI Shopian: Stone pelters attempt to disrupt operations of security forces in Killora village where 5 terrorists were gunned down. Forces retaliated, 20 stone pelters injured. # JammuAndKashmir 11:43 AM - Aug 4, 2018 शु‍क्रवार को सुबह से शोपियां के किल्‍लोरा गांव में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में शाम तक फायरिंग रुक गई थी...

जम्‍मू-कश्‍मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक 5 आतंकी ढेर

श्रीनगर :  जम्‍मू और कश्‍मीर  के शोपियां में शुक्रवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. अब तक सुरक्षाबलों ने इलाके से एक आतंकी का शव हथियार समेत बरामद किया है. मारा गया आतंकी लश्‍कर-ए-तैयबा का उमर मलिक है. उसके शव के पास से एक एके-47 बरामद की गई है. वहीं अब तक मुठभेड़ में पांच आतंकियों के मारे जाने की खबर है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI # JammuAndKashmir : Fresh firing has been heard at the site of encounter in Shopian's Killora Village. An encounter had started between security forces and terrorists in the area, yesterday. (visuals deferred by unspecified time) 7:18 AM - Aug 4, 2018 ANI  ✔ @ANI # UPDATE : The body, which was recovered from the site of the encounter in Shopian's Killora Village last night, has been identified as a Lashkar-e-Taiba terrorist, Umar Malik. The weapon recovered along with him was an AK-47. # JammuAndKashmir 7...

जम्मू कश्मीर : पुलिस अधिकारियों ने दी साथी कांस्टेबल जावेद डार को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा पहले अगवा कर हत्या किए गए जावेद डार को आज (शुक्रवार को) श्रद्धांजलि दी गई. पुलिस अधिकारियों ने कांस्टेबल जावेद डार को श्रद्धांजलि दी, इसके बाद शव को जावेद के परिजनों को सौंपा जाएगा. आतंकियों ने कॉन्स्टेबल जावेद अहमद को शोपियां के कचदूरा गांव से अगवा किया गया था. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आतंकियों ने पुलिस के जवान को एक स्थानीय मेडिकल की दुकान से अगवा किया था. गुरुवार को एक पुलिस  कॉन्स्टेबल को आतंकियों ने अगवा कर लिया. इसके बाद आतंकियों ने उस कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी. 6 जुलाई की सुबह उनका शव कुलगाम में मिला. पुलिस के इस जवान का नाम जावेद अहमद डार बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोंपिया में उन्हें उनके घर के बाहर से अगवा किया गया था.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI Shopian: Wreath laying ceremony of constable Javaid Ahmad Dar whose body was found by locals in Kulgam's Pariwan. He was abd...

पश्चिम बंगाल से जम्मू जा रही आर्मी की स्पेशल ट्रेन से गायब हुए बीएसएफ के 10 जवान

नई दिल्ली : आर्मी स्पेशल ट्रेन से  जम्मू जा रहे बीएसएफ के 10 जवान  बीच रास्ते से ही गायब हो गए हैं. बॉर्डर सिक्योरिटी फॉर्स (बीएसएफ) के ये 10 जवान वर्धमान और धनबाद स्टेशन के बीच गायब हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 जून को करीब दोपहर 3 बजे जब आर्मी की स्पेशल ट्रेन मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंची तो, पता चला कि 10 सेना के जवान गायब हैं. अधिकारियों के कहने पर सभी गायब हुए जवानों को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई. पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद से 83वीं बंगाल बटालियन के बीएसएफ जवानों को लेकर आर्मी स्पेशल ट्रेन जम्मू के लिए रवाना हुई थी. कई दूसरे स्टेशन्स की तरह ट्रेन वर्धमान और धनबाद स्टेशन पर भी कुछ वक्त के लिए रुकी थी लेकिन इन दोनों स्टेशन से आगे बढ़ने के बाद जब जवानों की गिनती की गई तो पता चला कि बीएसएफ के 10 जवान गायब हैं. जवानों के गायब होने की जानकारी मिलते ही इसकी जानकारी दूसरे अधिकारियों को दे दी गई है और जवानों की खोज जारी है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Mughalsara...

जम्मू: पूर्व सैन्यकर्मी ने BJP विधायक पर लगाया बेटी के अपहरण का आरोप

जम्मू में एक पूर्व सैन्यकर्मी ने बीजेपी विधायक पर अपनी बेटी के अपहरण करने का आरोप लगाया है. हालांकि विधायक ने आरोप का खंडन किया और इसे अपनी छवि धूमिल करने का एक प्रयास करार दिया. इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पिता के आरोपों के कुछ ही देर बाद बेटी मीडिया के सामने आ गई. पूर्व सैन्यकर्मी का आरोप था कि आरएसपुरा से बीजेपी विधायक गगन भगत ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है. हालांकि, बेटी ने शाम को आकर कहा कि वह अपने दोस्त के साथ रह रही है. बेटी ने कहा कि उनके परिवार की ओर से उसे धमकियां मिल रही हैं, क्योंकि वह परिवार की मर्जी के खिलाफ एक लड़के से शादी कर रही है. लड़की ने कहा कि कोई भी उसे गिरफ्तार नहीं कर रहा है. लड़की ने मीडिया के सामने आकर कहा कि मुझे कोई भी गिरफ्तार नहीं कर रहा है, मैं आपके सामने हूं. विधायक काफी अच्छे इंसान हैं, मेरा परिवार PDP समर्थक है इसलिए ऐसा आरोप लगा रहा है. वो जबरन मेरी किसी के साथ शादी कराना चाहते हैं. लड़की ने कहा कि वह लगातार अपने परिवार के संपर्क में थी. युवती का कहना है कि उनके परिवार वालों को पता है कि वह एक दोस्त के घर पर रहती है. इससे पहले वरिष्ठ पुलिस अध...

जम्मू और कश्मीर : कुलगाम में सेना की टुकड़ी पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकी ढेर

जम्मू :  राज्यपाल शासन के बाद भी  जम्मू और कश्मीर  में  आतंकी घटनाओं  में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है. रविवार को कुलगाम जिले में गश्त पर निकली सेना की एक टुकड़ी पर घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले में कई जवान घायल हो गए हैं. सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में आतंकियों पर फायरिंग की, लेकिन आतंकि जान बचाकर भाग निकलने में कामयाब रहे. घायल जवानों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके आतंकवादियों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. सेना की अन्य टुकड़ियां भी मौके पर पहुंच चुकी हैं. आतंकियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई के अलावा प्रशासन ने कुलगाम जिले की इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं को भी फिलहाल बंद कर दिया है. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है. पुलिस महानिरीक्षक (डीजीपी) एसपी वैद ने बताया ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए हैं. कार्रवाई अभी जारी है. इससे पहले 22 जून, शुक्रवार को भी आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त...

आतंकियों को ढेर करने के बाद सुरक्षाबल ही कर देंगे उन्हें दफन, परिवार को नहीं मिलेंगे शव!

नई दिल्ली  : जम्मू एंड कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं के बाद सुरक्षाबलों ने उनके खिलाफ अपना ऑपरेशन तेज कर दिया है. जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार के गिरने के बाद राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज होगा. ऐसे में लोकल आतंकियों के मारे जाने के बाद उपजने वाले तनाव को खत्म करने के लिए सेना और सुरक्षाबल बड़ा निर्णय लेने वाले हैं. लोकल टेरेरिस्ट के मारे जाने के बाद उसके जनाजे में बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं. इनमें जिस तरह की नारेबाजी होती है, उससे दूसरे युवाओं के रास्ता भटकने का डर रहता है. कई बार आतंकी गुट भी इसमें शामिल होते हैं. ऐसी स्थिति से बचने के लिए अब सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों को मार गिराने के बाद खुद इन्हें दफनाने का निर्णय किया है. सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसिया आतंकियो के शव को उनके परिवार वालों को देने के खिलाफ हैं. इन एजेंसियों का मानना है कि जनाजे में भीड़ और नारेबाजी से नए आतंकी पनपते हैं. सूत्रों के अनुसार स्थानीय युवाओं को आतंक की राह पर जाने से रोकने के लिए गृह मंत्रालय से मिली एक अडवाइजरी के बाद यह फैसला लिय...

जम्मू-कश्मीर में ISIS समर्थक महिला समूह की एंट्री, घाटी में फैला रही हैं बगदादी की विचारधारा!

अलगवावादियों, पत्थरबाजों और आतंकवादियों के बाद अब जम्मू-कश्मीर में महिला आतंकवादियों की भी मौजूदगी दर्ज की गई है. नई दिल्ली:  सूत्रों से मिली एक अहम जानकारी के मुताबिक  जम्मू-कश्मीर  में अब महिला आतंकवादियों का भी खौफ गहराने लगा है. अलगवावादियों, पत्थरबाजों और आतंकवादियों के बाद अब जम्मू-कश्मीर में महिला आतंकवादियों की भी मौजूदगी दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि देश की खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी है. रिपोर्ट के जरिए गृह मंत्रालय को आगाह किया गया है कि जम्मू-कश्मीर में ISIS समर्थक महिला समूह, दौलत-उल-इस्लाम, काम कर रहा है. शुक्रवार को सेना के साथ हुई मुठभेड़ में ISIS आतंकियों की मौत के बाद यह खबर और भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि ऐसा लग रहा है कि  कश्मीर में ISIS  अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश करने में लगा है. घाटी के कुछ हिस्सों में फैला रही हैं आईएसआईएस की विचारधारा रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि आतंकवादी संगठन से जुड़ी महिलाओं का एक समूह घाटी के कुछ हिस्सों में  आईएसआईएस की विचारधारा  का समर्थन करने वाले भाषण देते हुए नजर आया है. जम्मू-कश्मीर...

कश्मीर में 21 टॉप आतंकियों की 'हिट लिस्ट' तैयार, एक-एक को चुन-चुनकर मारेंगे सुरक्षाबल!

नई दिल्‍ली :  कश्‍मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन तेज हो गया है. शुक्रवार को दक्षिणी कश्‍मीर के नौशेरा गांव में आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट ऑफ जम्‍मू एंड कश्‍मीर (आईएसजेके) के चीफ दाऊद अहम सलाफी और उसके तीन साथी आतंकियों को मार गिराए जाने के बाद सुरक्षाबलों की 'हिट लिस्‍ट' में 21 टॉप टेरेरिस्‍ट हैं. यह मुठभेड़ सालाना अमरनाथ यात्रा शुरू होने से छह दिन पहले हुई. जानकारी के अनुसार, दाऊद जिसे सलाफी और बुरहान के नाम से भी जाना जाता था वह आईएसआईएस का जम्‍मू-कश्‍मीर प्रमुख था. वह पुलिसकर्मियों पर कई आतंकियों हमलों, हथियार छीनने, पत्‍थरबाजी के मामलों में भी शामिल था. राज्‍य में राज्‍यपाल शासन लगने के बाद यह एनकाउंटर सुरक्षाबलों की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है. टाइम्‍स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार , सुरक्षाबल सूत्रों के मुताबिक, 21 मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चल रहे हैं, जिनमें 11 हिजबुल मुजाहिद्दी, सात लश्‍कर-ए-तैयबा, दो जैश-ए-मोहम्‍मद और एक अनसर गजवत उल-हिंद (एजीएच) के आतंकी शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, "अभी सुरक्षाबलों का ...

ISIS का चोला पहने कश्‍मीरी युवकों का आतंकी कर रहे 'बलि के बकरे' की तरह इस्‍तेमाल

नई दिल्‍ली:   ISIS  का चोला पहनकर  जम्‍मू और कश्‍मीर  में आतंक का पर‍चम लहराने निकले चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए आतंकियों में कोई भी ऐसा नहीं था, जो ISIS का गढ़ कहे जाने वाले सीरिया या किसी दूसरे देश से आया हो. ये सभी आतंकी हम सब की तरह हमारी ही सरजमी के हिस्‍सा थे. अंतर बस इतना था कि कश्‍मीर की आजादी और धर्म के नाम पर इन सब को बरगला कर आतंक के रास्‍ते पर भेज दिया गया था. दरसअल, 'कश्‍मीर की आजादी' के शगूफे के साथ आतंक के रास्‍ते में कूदे ये नौजवान पाकिस्‍तान से आए आतंकियों के लिए बलि के बकरे से ज्‍यादा अहमियत नहीं रखते हैं. कश्‍मीर में एक बकरे (आतंक के रास्‍ते में कूदे नौजवान ) की बलि से पाकिस्‍तानी आतंकी को न केवल कई तरह से फायदा होता ही है, बल्कि कश्‍मीर में उनके द्वारा लगाई गई आग पहले से अधिक धधकने लगती है. यह भी पढ़ेें:  J&K: जिन गांवों में जवानों पर बरसते थे पत्‍थर, अब हो रहा है चाय-नाश्‍ते से स्‍वागत कश्‍मीर की आग में अपने लड़ाकों को नहीं झोंकना चाहते पाक आतंकी सुरक्षाबल  से जुड़े एक वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार पाकिस्‍तानी आत...

J&K: जिन गांवों में जवानों पर बरसते थे पत्‍थर, अब हो रहा है चाय-नाश्‍ते से स्‍वागत

नई दिल्‍ली:  जम्‍मू-कश्‍मीर  में राज्‍यपाल शासन लागू होते ही घाटी की हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है.  घाटी  की इस बदली हुई हवा की बानगी J&K में राष्‍ट्रपति शासन लागू होने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान देखने को मिली. दरसअल, बुधवार सुबह आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने घाटी के कुछ गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान पहली बार सुरक्षाबलों के जवानों को न ही किसी तरह के विरोध का सामाना करना पड़ा और न ही किसी तरह की पत्‍थरबाजी झेलनी पड़ी. जवानों के अचंभे का उस वक्‍त कोई ठिकाना नहीं रहा, जब गांव वालों ने जवानों को सामने चाय और नाश्‍ते की पेशकश रख दी. जम्‍मू-कश्‍मीर में सालों से तैनात सुरक्षाबलों के सामने पहली बार ऐसा मौका आया था, जब‍ घाटी के गांव वाले बिना किसी डर के इतनी सहृदयता से उनके साथ पेश आए हों. यह भी देखें:  VIDEO: पत्‍थरबाजों ने की CRPF के जवानों को पत्‍थर से पीटकर जान से मारने की कोशिश! सुरक्षाबलों से जुड़े वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि कुछ  आतंकी  दक्षिण और उत्‍तरी कश्‍मीर के दो गांवों में छिपे हुए हैं. इंटेल...