Skip to main content

जम्मू कश्मीर : पुलिस अधिकारियों ने दी साथी कांस्टेबल जावेद डार को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा पहले अगवा कर हत्या किए गए जावेद डार को आज (शुक्रवार को) श्रद्धांजलि दी गई. पुलिस अधिकारियों ने कांस्टेबल जावेद डार को श्रद्धांजलि दी, इसके बाद शव को जावेद के परिजनों को सौंपा जाएगा. आतंकियों ने कॉन्स्टेबल जावेद अहमद को शोपियां के कचदूरा गांव से अगवा किया गया था. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आतंकियों ने पुलिस के जवान को एक स्थानीय मेडिकल की दुकान से अगवा किया था.

गुरुवार को एक पुलिस कॉन्स्टेबल को आतंकियों ने अगवा कर लिया. इसके बाद आतंकियों ने उस कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी. 6 जुलाई की सुबह उनका शव कुलगाम में मिला. पुलिस के इस जवान का नाम जावेद अहमद डार बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोंपिया में उन्हें उनके घर के बाहर से अगवा किया गया था.

 




View image on TwitterView image on Twitter







ANI @ANI












इस मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने 'सत्यकाम  न्यूज' से कहा, जावेद अहमद डार की शहादत बेकार नहीं जाएगी. उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर के राक्षसों का वध जरूर किया जाएगा. जावेद की हत्या के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्हें शोंपिया जिले से अगवा किया गया था और उनका शव कुलगाम से बरामद किया गया.






ANI @ANI




Jammu & Kashmir: Body of Policeman Javid Ahmad Dar has been found by locals at Kulgam's Pariwan. He was abducted by terrorists from a local medical shop in Shopian on July 5, More details awaited








बता देें कि इससे पहले पुलवामा में 14 जून को सेना के जवान औरंगजेब को आतंकियो द्वारा अगवा कर लिया गया था. सुबह करीब नौ बजे यूनिट के सैनिकों ने एक कार को रोककर चालक से औरंगजेब को शोपियां तक छोड़ने को कहा था. आतंकवादियों ने उस वाहन को कालम्पोरा में रोका था और जवान का अपहरण कर लिया था. औरंगजेब का शव पुलवामा के गूसो इलाके में मिला था. औरंगजेब पुंछ जिले के रहने वाले थे. सेना के जवान के अगवा होने की खबर के बाद से पुलिस और सेना ने तलाशी अभियान चला रखा था. लेकिन देर शाम उसकी हत्या किए जाने की खबर सामने आई. सेना का जवान औरंगजेब ईद मनाने अपने घर जा रहा था, उसी वक्त आतंकियों ने उसे अगवा कर लिया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...