Skip to main content

Posts

Showing posts with the label third time wins series with clean sweep

INDvsWI: आखिरी बॉल पर जीता भारत, 3 मैचों की सीरीज में तीसरी बार किया क्लीन स्वीप

टीम इंडिया ने एक रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर टी 20 सीरीज 3-0 से जीत ली. चेन्नई:   भारत और वेस्टइंडीज  के बीच टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया  ने आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत हासिल की. इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आखिरी गेंद पर मनीष पांडे को रन आउट करने से चूक गए और मैच टीम इंडिया के नाम हो गया. टीम इंडिया के लिए शिखर धवन ने 92 रनों की और ऋषभ पंत ने 58 रनों की तूफानी पारियां खेली.  वहीं वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने 53 रनों की पारी खेली जिससे वेस्टइंडीज टीम इंडिया के लिए182 रनों का लक्ष्य रख सका. टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. वहीं वेस्टइंडीज की 2018 में दूसरी क्लीन स्वीप हार है. अब तक वेस्टइंडीज तीन बार 0-3 से टी20 सीरीज हारा है और ऐसा करने वाली वह एकमात्र टीम हैं.  जीत के 5 कारण अच्छी नहीं रही थी टीम इंडिया की शुरुआत टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे ओवर में ही केवल 4 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर कप्तान ब्रैथवेट को कैच थमा बैठे. इसके बात शिखर धवन के साथ केएल राहुल ने तेजी से रन बनाने शुरू क...