Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सर्दी-जुकाम

सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खों से कुछ घंटों में मिलेगा आराम

मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या आम हो जाती है और इसमें आपकी तकलीफ भी बढ़ जाती है. हालांकि यह कोई गंभीर तो बीमारी नहीं है. नई दिल्ली :  मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या आम हो जाती है और इसमें आपकी तकलीफ भी बढ़ जाती है. हालांकि यह कोई गंभीर तो बीमारी नहीं है. लेकिन इसमें दवाइयों का असर भी कम होता है. इसके लिए सबसे अच्छा और घरेलू उपाय है देसी नुस्खों का इस्तेमाल. घर में बनाए जाने वाले इन देसी नुस्खों से आप आसानी से सर्दी जुकाम को काबू में कर अपना इलाज कर सकते है. आगे पढ़िए घर में आसानी से बनाए जाने वाले घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप सर्दी-जुकाम से चंद घंटों में ही राहत पा सकते हैं. दूध और हल्दी गर्म पानी या फिर गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से सर्दी जुकाम में तेजी से फायदा होता है. यह नुस्खा न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी कारगर साबित होता है. हल्दी एंटी वायरल और एंटी बैक्टेरियल होती है जो सर्दी जुकाम से लड़ने में मददगार होती है. अदरख की चाय अदरख के यूं तो तमाम फायदे हैं लेकिन अदरख की चाय सर्दी-जुकाम में भारी राहत प्रदान करती है. सर्दी-जुकाम या फिर फ्लू...