नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश रचने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया. इस मामले में खुफिया एजेंसी (आईबी) ने गृह मंत्रालय को नक्सलियों की साजिश पर रिपोर्ट भेजी है. ज़ी न्यूज के पास खुफिया एजेंसी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट है. शहरों में मौजूद नक्सलियों के 5 मास्टरमाइंड और उनसे जुड़े नक्सलियों के लिए काम कर रहे, अंडरग्राउंड संगठनों के नाम आईबी ने गृह मंत्रालय को दिए हैं. भीमा कोरेगांव हिंसा में भी नक्सलियों के इशारे पर इन पांच लोगों के खिलाफ कई सबूत मिले. आईबी की रिपोर्ट में वकील से लेकर नागपुर के एक प्रोफेसर का भी नाम शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, नक्सल समर्थित गुट और नक्सलियों के बीच पैसों के भी लेन-देन के सबूत मिले हैं. आपको बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश रचने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है. पुणे पुलिस ने कथित रूप से पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने के मामले में पांच बड़ी गिरफ्तारियां की हैं. इनमें प्रोफेसर, पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता शामिल हैं. ये सभी गिरफ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.