नई दिल्ली : दिल्ली के हौजखास इलाके में शनिवार को एक एयर होस्टेज का शव मिलने से हड़कंप मच गया. 39 साल की अनीशिया बत्रा की लाश उनके अपने घर के नीचे जमीन पर खून से लतपथ संदिग्ध हालत में मिली. पुलिस को जब आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिली. महिला के पति ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया. यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला सात सालों से अपने पति के साथ हौजखास इलाके में रहती थी. पति ने कहा, छत से कूद कर की आत्महत्या मामले की जांच करने पहुंची पुलिस को महिला के पति मयंक ने बताया कि उनकी पत्नी लुफ्तांसा एयरलाइंस में एयर होस्टेज थी. उसने संभावना जताई है कि उनकी पत्नी ने छत से कूद कर आत्महत्या की है. पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस महिला के पति से पूछताछ के साथ ही इन दोनों के संबंधों में बारे में भी आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. ये भी पढ़ें : झारखंड: एक ही परिवार के 6 लोगों ने किया सुसाइड, 5 फंदे पर झूले और एक ने कूदकर दी जान व्हाट्सएप पर दी थी आत्महत्य...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.