सचिन तेंदलुकर ने 15 नवंबर 1989 को अपने टेस्ट करियर का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. नई दिल्ली: आज ही के दिन यानि 15 नवंबर को 29 साल पहले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदलुकर ने अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया था. सचिन को दुनिया का महानतम बल्लेबाजों में एक माना जाता है. सचिन दुनिया के टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. कम उम्र में ही सचिन ने अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा लिया था जिससे केवल 16 साल की उम्र में ही सचिन ने अपने करियर का टेस्ट मैच खेला जो कि पाकिस्तान के खिलाफ था. सचिन अपना पहला मैच करांची में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. इस मैच में सचिन पहली पारी में 15 रन बना सके थे. जबकि दूसरी पारी में सचिन को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था. यह मैच ड्रॉ हो गया था. इस मैच में सचिन वकार यूनिस की गेंद पर बोल्ड हो गए थे. दिलचस्प बात यह है कि वकार युनिस का भी यह पहला ही टेस्ट मैच था. सचिन इस मैच में वकार के तीसरे शिकार थे. दिल्चस्प बात यह है कि टीम इंडिया के लिए अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच भी सचिन इसी दिन खेल रहे थे. यह मैच 14 से 16 नवंबर 2013 तक चला था ज...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.