Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Fire

ओडिशा: रेलवे स्टेशन के बिजली के खंभे पर युवक चढ़ा, रेल सेवाएं बाधित

ब्रह्मपुर (ओडिशा):  ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर एक शख्स के बिजली के खंभे पर चढ़ जाने के कारण पूर्वी तटीय रेलवे जोन के तहत आने वाले खुर्दा रोड खंड पर आज डेढ़ घंटे तक ब्रह्मपुर और भुवनेश्वर के बीच रेल सेवाएं बाधित रहीं. अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान असम के पल्लब बोर्दोलोई (29) के तौर पर हुए जिसे दमकल कर्मियों ने नीचे उतारा. सहायक दमकल अधिकारी एस के महापात्रा ने बताया कि यह शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसे यहां राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया. महापात्रा ने बताया कि व्यक्ति की पहचान उसके पास मौजूद पैन कार्ड के जरिए हुई. ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर मनोज कुमार लाकड़ा ने बताया कि व्यक्ति की सुरक्षा के लिए बिजली की आपूर्ति फौरन बंद की गई जिसके चलते रेल सेवाएं बाधित हुईं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हावड़ा-यश्वंतपुर एक्सप्रेस को जगन्नाथपुर पर सुबह छह बजकर 10 मिनट से लेकर साढ़े सात बजे तक 80 मिनट के लिए रोक कर रखा गया. इसी तरह ब्रह्मपुर-खुर्दा पैसेंजर ट्रेन 20 मिनट की देरी से चली. व्यक्ति को सुबह साढ़े सात बजे नीचे उतारे जाने के ...

दिल्ली के मंडी हाउस स्थित दूरदर्शन भवन के AC प्लान्ट में लगी आग

नई दिल्ली :  राजधानी दिल्ली स्थित दूरदर्शन भवन के एसी टावर में आग लग गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि दूरदर्शन भवन के एसी टावर में यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी. फिलहाल इस आग में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नही हैं. एसी टावर में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर चार फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां भवन के पास पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. टावर से बाहर निकाले गए लोग सुबह करीब 12.30 बजे एसी टावर में जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, वहां मौजूद स्थानीय प्रशासन के लोगों ने टावर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. ANI  ✔ @ANI Delhi: A fire has broken out in an AC plant of Doordarshan Bhawan at Mandi House, 4 fire tenders are present at the spot. More details awaited. 12:52 PM - Aug 22, 2018

मुंबई क्रिस्टल टावर असुरक्षित घोषित, बिल्डिंग कमेटी के खिलाफ दर्ज होगा क्रिमिनल केस

नई दिल्ली:  साउथ मुंबई के परेल इलाके में बुधवार (22 अगस्त) की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. परेल इलाक़े में हिंदमाता सिनेमा के पास 15 मंजिला इमारत क्रिस्टल टावर में भीषण आग लग गई. टावर के 12वीं मंजिल पर ये आग लगी है. बताया जा रहा है कि क्रिस्टल टावर, रिहायशी बिल्डिंग है. आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि, करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI ✔ @ANI # UPDATE Total 20 victims were brought to KEM Hospital, of which 4 were brought dead;1 senior citizen female & 3 male. 2 bodies have been identified. 16 patients stable; 10 male & 6 female: Dr. Avinash N Supe, KEM Hospital Dean, on victims of fire accident in Crystal Tower # Mumbai 12:18 PM - Aug 22, 2018 दमकल अधिकारी के मुताबिक, आग की घटना इमारत की 12वीं मंजिल पर हुई. सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ि...

मुंबई: परेल के क्रिस्टल टावर की 12वीं मंजिल में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली/मुंबई:  साउथ मुंबई के परेल इलाके स्थित क्रिस्टल टावर में बुधवार सुबह (22 अगस्त) को आग लग गई. टावर के 12वीं मंजिल पर ये आग लगी है. बताया जा रहा है कि क्रिस्टल टावर, रिहायशी बिल्डिंग है. आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. 10 से 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है. क्रिस्टल टावर में कई लोगों के फंसे होने की आंशका है, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> जानकारी के मुताबिक,  जिस टावर में आग लगी है, वो 15 मंजिला इमारत है. अभी फायर ब्रिगेड फंसे लोगों को बचाने का काम कर रही है. ये सेकेंड लेवर की आग बताई जा रही है, जो खतरनाक मानी जाती है. आपको बता दें, हिंदमाता सिनेमा के पास ही क्रिस्टल टावर स्थित है. बताया जा रहा है कि 12वीं फ्लोर से आग ऊपर से नीचे की तरफ बढ़ रही है. 10 से 12 गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है. क्रेन के जरिए लोगों को को बचाने का काम किया जा रहा है.