Skip to main content

Posts

Showing posts with the label John Abraham

BOX OFFICE:'गोल्ड' के मुकाबले 'सत्यमेव जयते' की चमक पड़ी फीकी, जानें अब तक का कलेक्शन

नई दिल्ली :  अक्षय कुमार  की फिल्म 'गोल्ड' को रिलीज हुए आज 6 दिन बीत चुके है. फिल्म ने  बॉक्स-ऑफिस  पर शानदार शुरुआत की और अपने पहले दिन ही बॉक्स-ऑफिस पर 25.25 करोड़ रुपये बटोरने में कामयाब रही. इसी के साथ 'गोल्ड' ओपनिंग डे की कमाई के मामले में इस साल की तीसरी बड़ी फिल्म बन गई है. 'गोल्ड' से पहले इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' है, जबकि पहले नंबर पर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' काबिज है. वहीं 'गोल्ड' के साथ रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' की बात करे तो फिल्म ने अपने पहले दिन 20.52 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालंकि रिलीज के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी  का निधन के कारण दोनों फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. लेकिन वीकेंड पर दोनों फिल्मों ने एकबार फिर से बॉक्स-ऑफिस पर कमाई की रफ्तार पकड़ ली. पहले वीकेंड पर 'गोल्ड' ने 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं 'सत्यमेव जयते' ने अपने पहले वीकेंड पर 50.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. taran adarsh  ✔ @taran_ada...