Skip to main content

BOX OFFICE:'गोल्ड' के मुकाबले 'सत्यमेव जयते' की चमक पड़ी फीकी, जानें अब तक का कलेक्शन

नई दिल्लीअक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' को रिलीज हुए आज 6 दिन बीत चुके है. फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और अपने पहले दिन ही बॉक्स-ऑफिस पर 25.25 करोड़ रुपये बटोरने में कामयाब रही. इसी के साथ 'गोल्ड' ओपनिंग डे की कमाई के मामले में इस साल की तीसरी बड़ी फिल्म बन गई है. 'गोल्ड' से पहले इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' है, जबकि पहले नंबर पर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' काबिज है. वहीं 'गोल्ड' के साथ रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' की बात करे तो फिल्म ने अपने पहले दिन 20.52 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

हालंकि रिलीज के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन के कारण दोनों फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. लेकिन वीकेंड पर दोनों फिल्मों ने एकबार फिर से बॉक्स-ऑफिस पर कमाई की रफ्तार पकड़ ली. पहले वीकेंड पर 'गोल्ड' ने 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं 'सत्यमेव जयते' ने अपने पहले वीकेंड पर 50.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया.








taran adarsh @taran_adarsh







has an EXCELLENT *extended* opening weekend... Took a dip on Day 2, but gradually picked up from Day 3 to Day 5... All eyes on Mon-Thu biz... Wed 25.25 cr, Thu 8.10 cr, Fri 10.10 cr, Sat 12.30 cr, Sun 15.55 cr. Total: ₹ 71.30 cr. India biz.



















taran adarsh @taran_adarsh







packs a STRONG *extended* opening weekend total... Went downhill on Day 2, but remained consistent from Day 3 to Day 5... Weekdays biz is crucial... Wed 20.52 cr, Thu 7.92 cr, Fri 9.18 cr, Sat 9.03 cr, Sun 10.26 cr. Total: ₹ 56.91 cr. India biz.








वीकेंड के बाद दोनों फिल्मों की सोमवार के कलेक्शन की बात करे तो यहां 'गोल्ड' प्रदर्शन 'सत्यमेव जयते' के मुकाबले काफी निराशाजनक रहा. बॉक्स ऑफिस इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को बॉक्स-ऑफिस पर गोल्ड सिर्फ 3.85 करोड़ रुपये बटोरने में कामयाब रही. इसी के साथ 'गोल्ड' सोमवार तक कुल 74.25 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. वहीं 'सत्यमेव जयते' ने सोमवार को 3.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया. 'सत्यमेव जयते' की सोमवार तक के कुल कमाई की बात करे तो फिल्म ने अब तक 53.85 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. अब हम दोनों फिल्मों की सोमवार के कमाई का प्रतिशत देखें तो 'सत्यमेव जयते' के मुकाबले 'गोल्ड' की कमाई के प्रतिशत में काफी गिरावट आई है.




'गोल्ड' हॉकी कोच बलबीर सिंह के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने आजादी के बाद भारत को पहला गोल्ड दिलाया था. फिल्म में लीड रोल में अक्षय कुमार हैं. एक्ट्रेस मौनी राय फिल्म में अक्षय कुमार की प्रेमिका की भूमिका निभा रही हैं. गौरतलब है कि टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की यह डेब्यू फिल्म है. फिल्म में अमित साध, कुणाल कपूर और विनीत कुमार सिंह जैसे कलाकारों की भी अहम भूमिका है. इस फिल्म की डायरेक्टर रीमा कागती है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...