नई दिल्ली: 'बिग बॉस' का घर वैसे तो इन दिनों झगड़ों और फसादों का ठिकाना बना हुआ है. लेकिन आज की शाम इस शो और इसके घरवालों के लिए खास होने वाली है. क्योंकि इस शो में आने वाली है 'केदारनाथ' की 'मक्कू' यानी सारा अली खान. सारा अली खान ने बिग बॉस के होस्ट सलमान के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. इन तस्वीरों के साथ सारा ने सलमान खान के लिए एक स्पेशल नाम दिया है. सलमान को कहा 'बिगेस्ट बॉस' सारा अली खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यह तो बताया ही है कि वह बिग बॉस के घर में अपनी धांसू एंट्री लेने जा रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को 'बिगेस्ट बॉस' कहा है. हालांकि सारा ने तो यह बात जाहिर कर दी कि उनके लिए इंडस्ट्री का बिगेस्ट बॉस कौन लगता है. अब देखना तो यह होगा इस बात से उनके पापा सैफ अली खान कहीं नाराज न हो जाएं. बेहद खूबसूरत है अंदाज 'बिग बॉस' के घर में जाने के लिए जहां हाल ही में प्रीति जिंटा ने रेड लहंगा पहना था तो अब वहीं सारा भी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आने वाली हैं. ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.