Skip to main content

Posts

Showing posts with the label movies

सलमान खान ने शेयर की धर्मेंद्र और बॉबी के साथ अपनी तस्वीर, पढ़िए कैप्शन में क्या लिखा

नई दिल्ली:   ईद पर अपनी फिल्म 'रेस-3' की रिलीज की तैयारी  कर रहे अभिनेता सलमान खान ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और उनके बेटे व फिल्म के सह-कलाकार बॉबी देओल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. सलमान ने शुक्रवार को ट्विटर पर गुजरे जमाने के अभिनेता के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमारे धरमजी, हमारे धरमजी हैं. चलो इस खास मामले में आपके धरमजी भी हैं." द्वारा फिल्म में बोली गई इस लाइन 'हमारा बिजनेस हमारा बिजनेस है' से प्रेरित है. 'रेस' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'रेस-3' में जैकलीन फर्नाडिज, अनिल कपूर, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला भी हैं. रेमो डिसूजा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स व टिप्स फिल्म्स निर्मित यह फिल्म 15 जून को रिलीज होगी. आपको बता दें कि लंबे समय बाद बॉलीवुड में फिर से स्‍टाइलिश लुक लेकर आ रहे बॉबी देओल भी इस फिल्म में आपको नजर आने वाले हैं. गौरतलब है कि 'रेस' फ्रेंचाइजी की पहली 2 फिल्मों में सैफ अली खान लीडिंग रोल में थे लेकिन 'रेस 3' में पहली बार सलमान खान नजर आ रहे हैं और फैन्स पहले ही सलमान खान की इस फिल्म के लिए काफी ए...

BO: टॉप ऑपनर्स में Veere Di Wedding, पहले ही दिन कमा लिए करोड़ों

शशांक घोष के निर्देशन में बनी फिल्म "वीरे दी वेडिंग" बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग पाने में कामयाब रही है. फिल्म ने पहले ही दिन 10 करोड़ 70 लाख रुपये की कमाई की है. 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में पैडमैन और रेड का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' ने पहले दिन में 10 करोड़ 26 लाख रुपये की और अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड ने पहले दिन में 10 करोड़ 4 लाख रुपये की कमाई की थी. पहले दिन के बिजनेस की बात करें तो "वीरे दी वेडिंग" साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने वन वर्ड रिव्यू में फिल्म को बोल्ड बताया और अपने ट्वीट में लिखा- सरप्राइज के लिए तैयार रहिए... यह फिल्म धारा के विपरीत जाती है. बता दें कि फिल्म करीना कपूर, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और शिखा तल्सानिया अहम किरदारों में हैं. वायरल हो रहे वीडियो- वीरे दी वेडिंग फिल्म के रिलीज होते ही अब इस फिल्म से कई मजेदार सीन्स भी सोशल मीडिया पर वायरल ...