Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Mulayam singh yadav

2019 में डिंपल यादव नहीं लड़ेंगी चुनाव, अखिलेश ने बताई यह वजह

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पत्‍नी व कन्‍नौज से मौजूदा सांसद डिंपल यादव 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. नई दिल्‍ली:   सपा प्रमुख अखिलेश यादव  ने कहा है कि उनकी पत्‍नी व कन्‍नौज से मौजूदा सांसद डिंपल यादव  2019 का लोकसभा चुनाव  नहीं लड़ेंगी. सपा पर भी परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे थे. अखिलेश ने यह ऐलान कर दर्शाना चाहा है कि उनकी पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देती. उन्‍होंने उसी क्षण बीजेपी को भी ललकारा. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी को मेरा अनुसरण करना चाहिए. उन्‍होंने ऐलान किया कि वे कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे. कन्नौज में चुनाव की समीक्षा बैठक के दौरान अखिलेश ने कहा कि सभी लोकसभा सीट की तैयारियों की समीक्षा मैं खुद करूंगा. सपा-बसपा गठबंधन पर उन्होंने कुछ नहीं कहा. संभव है कांग्रेस भी इस गठबंधन में शामिल हो. कन्‍नौज से सांसद हैं डिंपल डिंपल यादव  वर्तमान में कन्नौज सीट से सांसद हैं. इसी सीट से अखिलेश ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर हाल में गठबंधन के ...

अखिलेश का ऐलान...खुद कन्नौज से और मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से लड़ेंगे चुनाव

कन्नौज:  सपा प्रमुख अखिलेश यादव  ने कहा कि वे कन्नौज सीट से  लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे. कन्नौज में कार्यकर्ताओं की चुनावी समीक्षा बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सभी लोकसभा सीट की तैयारियों की समीक्षा मैं खुद करूंगा. गठबंधन को लेकर उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बोला, लेकिन गठबंधन में फिलहाल सपा और बसपा शामिल है. हो सकता है कि कांग्रेस भी इस गठबंधन में शामिल हो. इसलिए, सीटों के बंटवारे को लेकर वे ज्यादा कुछ नहीं बोले. उन्होंने कहा कि सही वक्त पर सीटों को लेकर उचित फैसला लिया जाएगा. डिंपल यादव के चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश ने कहा कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी. बता दें, डिंपल यादव वर्तमान में कन्नौज सीट से सांसद हैं. इसी सीट से अखिलेश ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. सही वक्त पर होगा सीटों को लेकर फैसला- अखिलेश अखिलेश ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर हाल में गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने का काम करेंगे. गठबंधन का प्रत्याशी मतलब वह हम सभी का प्रत्याशी होगा. परिवारवाद के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी अपना पर...