16 नवंबर की शाम को जॉन एलेन चाऊ ने मछुआरों को एक 13-पेज का जर्नल सौंपा था. चाऊ की मां ने इस जर्नल को साझा किया. नई दिल्ली: अमेरिकी नागरिक जॉन एलेन चाऊ की अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सेंटेनलीज जनजाति के लोगों ने कथित तौर पर तीर मारकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक उनकी हत्या उस वक्त हुई सेंटेनलीज आदिवासी समूह के इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे थे. अब उनका एक 13 पन्ने का जर्नल सामने आया है, जिसे उन्होंने आखिरी वक्त में लिखा था. दरअसल 16 नवंबर की शाम वह मछुआरों के साथ नॉर्थ सेंटीनल आइलैंड के उस इलाके में पहुंचे जो संरक्षित सेंटेनलीज आदिवासी समूह का इलाका है. पकड़े गए मछुआरों के मुताबिक वहां घायल होने के बाद भी उन्होंने आइलैंड के भीतर जाने की जिद की. वहीं पर उन्होंने 13 पेज का ये जर्नल मछुआरों को सौंपा था. कहा जाता है कि तीर से घायल होने के कारण बाद में उस इलाके में उनकी मौत हो गई. अब उस जर्नल को चाऊ की मां ने वाशिंगटन पोस्ट के साथ शेयर किया है. इसमें उनके आखिरी घंटों का विवरण दर्ज है. चाऊ ने उसमें बताया था कि जब वह सेंटेनलीज जनजाति के इलाके में पहुंचे तो उन्हें देखकर तकर...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.