1 / 8 बिहार-यूपी में शुक्रवार को बिजली गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. उधर, मुंबई में आज से लेकर 12 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा कर्नाटक, गोवा और दक्षिणी महाराष्ट्र में 10 जून तक भारी बारिश हो सकती है. उत्तर भारत में 9 और 10 जून को बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्र में धूल भरी आंधी आ सकती है. हल्की बारिश भी हो सकती है. इससे पहले गुरुवार को मुंबई में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ था और कई इलाकों में पानी जमा हो गया था. लोकल ट्रेन भी बारिश से प्रभावित हुई थी. (फोटो- Getty) 2 / 8 मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून के केरल से महाराष्ट्र की ओर बढ़ने के मद्देनजर मौसम विभाग ने भारत के पश्चिमी तट के निवासियों को अगले 2-3 दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ‘काफी अधिक वर्षा ’ की संभावना के बारे में आगाह किया है. मौसम कार्यालय ने कहा है कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 9-11 जून के बीच बारिश होगी और कुछ स्थानों पर ‘भारी से बहुत भारी वर्षा’ होगी. (फोटो- Getty) 3 / 8 दक्षिण पश्चिमी मॉनसून समुद्र से...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.