नई दिल्ली : बादाम खाने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा. लेकिन क्या आपने कभी भीगे हुए बादाम खाएं हैं. रोजाना सुबह के समय 4 से 5 बादाम खाने से आप बीमारियों से तो दूर रहते ही हैं आपके शरीर को भी ताकत मिलती है. बादाम में पाया जाने वाला मिनरल्स, विटामिन और फाइबर आपको ब्लड प्रेशर से लेकर वजन बढ़ने तक की समस्या से बचाता है. दिल के रोगियों के लिए भी बादाम का सेवन बहुत कारगर है. आप बादाम को दूध के साथ या फिर भिगो कर भी खा सकते हैं. आगे पढ़िए रोजाना 4 से 5 बादाम खाने के अचूक फायदों के बारे में. तनाव को करें छूमंतर बादाम में पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपको तनाव से राहत देता है. इसके सेवन से आप खुद को फ्रेश और दिमागी रूप से फ्री महसूस करते हैं. प्रतिदिन बादाम का सेवन करने वालों को डिप्रेशन होने की आशंका भी नहीं रहती. याद रहे एक मात्रा से ज्यादा बादाम खाना आपको नुकसान भी दे सकता है. शुगर कंट्रोल करे डायबिटीज रोगियों के लिए भी बादाम का सेवन रामबाण का काम करता है. इसमें पाया जाने वाला वसा, प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम मधुमेह रोगियों को फायदा देता है. रोजाना बादाम का से...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.