Skip to main content

रोजाना इस तरह खाएं बस 5 बादाम, 7 फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली : बादाम खाने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा. लेकिन क्या आपने कभी भीगे हुए बादाम खाएं हैं. रोजाना सुबह के समय 4 से 5 बादाम खाने से आप बीमारियों से तो दूर रहते ही हैं आपके शरीर को भी ताकत मिलती है. बादाम में पाया जाने वाला मिनरल्स, विटामिन और फाइबर आपको ब्लड प्रेशर से लेकर वजन बढ़ने तक की समस्या से बचाता है. दिल के रोगियों के लिए भी बादाम का सेवन बहुत कारगर है. आप बादाम को दूध के साथ या फिर भिगो कर भी खा सकते हैं. आगे पढ़िए रोजाना 4 से 5 बादाम खाने के अचूक फायदों के बारे में.

तनाव को करें छूमंतर
बादाम में पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपको तनाव से राहत देता है. इसके सेवन से आप खुद को फ्रेश और दिमागी रूप से फ्री महसूस करते हैं. प्रतिदिन बादाम का सेवन करने वालों को डिप्रेशन होने की आशंका भी नहीं रहती. याद रहे एक मात्रा से ज्यादा बादाम खाना आपको नुकसान भी दे सकता है.

शुगर कंट्रोल करे
डायबिटीज रोगियों के लिए भी बादाम का सेवन रामबाण का काम करता है. इसमें पाया जाने वाला वसा, प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम मधुमेह रोगियों को फायदा देता है. रोजाना बादाम का सेवन करने से शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को कंट्रोल करके ब्लड शुगर कंट्रोल रखता है.

दिल के रोगियों के लिए कारगर
दिल के रोगियों को भी बादाम का सेवन बहुत फायदा देता है. रोजना 5 बादाम खाने से शरीर में अल्फा-1 एचडीएल लेवल बढ़ता है. अल्फा-1 एचडीएल से कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कम करने में मदद मिलती है. इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना बादाम का सेवन करे.

हड्डियों को मजबूती दे
बादाम को सूखा या भिगोकर खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है. बादाम में फास्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे गुण पाए जाते हैं. फास्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम का सेवन हड्डियों के साथ दांतों को भी मजबूती देता है.

वजन कम करे
अगर आप मोटापे से पीड़ित है तो रोजाना 4 से 5 बादाम का सेवन करने से आपकी भूख नियंत्रित रहती है. जिससे कि आप ओवर इटिंग नहीं करते. बादाम का सेवन करने से आपको फाइबर, प्रोटीन और वसा मिलती है, जिससे मोटापा कम होता है.

त्वचा में निखार
बादाम में मौजूद विटामिन ई त्वचा को पोषण देता है और इससे त्वचा में निखार आता है. इससे आपकी त्वचा की कई समस्याएं दूर होती है और आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है.

कब्ज
बादाम का सेवन करने से कब्ज में राहत मिलती है. इसका सेवन भोजन पचाने में भी मदद होती है. रोजाना 4-5 बादाम खाने के बाद 1 गिलास पानी पीएं. इससे आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी. इसका सेवन पेट के कैंसर का खतरा भी कम करता है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...