Skip to main content

Posts

Showing posts with the label accident

कुल्लू में बड़ा हादसा: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौके पर मौत

संदीप सिंह, मनाली:   हिमाचल प्रदेश  के कुल्लू में गुरुवार को एक कार खाई में गिर गई. कार में सवार 11 लोगों की मौत हो गई. मरना वालों में तीन पुरुष, 5 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, कुल्लू के राहनीनाला के पास स्कॉर्पियो कार खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार सभी 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियों कार में सवार होकर लोग मनाली से पांगी जा रहे थे. बुधवार देर रात 12:22 बजे गुलाबा चैक पोस्ट पर कार की एंट्री हुई थी. कार जब सुबह तक कोकसर नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरू की हई. आशंका जताई जा रही है कि देर रात को राहनीनाला के पास खराब मौसम के चलते यह हादसा हुआ. SP कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को देर रात राहनी नाला के पास एक स्कॉर्पियो कार खाई में गिर गई जिसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई. इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस अपने दल के साथ मौके पर पहुंची है और मृतकों को गहरी खाई से निकाला. SP शालिनी अग्निहोत्री ने लोगों से अपील की कि खराब मौसम के दौरान देर रात सफर करने से बचें. भार...

उत्तराखंड में भीषण हादसा, बस के खाई में गिरने से 48 लोगों की मौत

नई दिल्ली :  उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक बेकाबू बस के खाई में गिरने से 48 लोगों के मारे जाने की खबर है. एसएसपी जगतराम जोशी के मुताबिक इस हादसे में 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्रशासन हेलीकॉप्टर के जरिए राहत और बचाव कार्य चला रहा है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर दुख जताया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार (1 जुलाई 2018) को सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास हुआ. यात्रियों से भरी ये बस भौन से रामनगर जा रही थी. इसी दौरान पौड़ी गढ़वाल के नेनीडांडा क्षेत्र में बस सड़क से एक गहरी खाई में जा गिरी. View image on Twitter ANI  ✔ @ANI 20 bodies have been recovered, 12 injured referred to hospital after a bus fell down a gorge in Pauri Garhwal district's Nanidhanda area. Number of casualties expected to rise: Garhwal Commissioner Dilip Jawalkar # Uttarakhand 11:07 AM - Jul 1, 2018 हादसे की सामने आई तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये मंजर कितना भयानक रहा होगा. View image on Twitter ANI  ✔ @ANI...

उत्तराखंड में भीषण हादसा, बस के खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत

नई दिल्ली :  उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक बेकाबू बस के खाई में गिरने से 30 लोगों के मारे जाने की खबर है. बस में कई लोगों के फंसे होने की खबर है. राहत एवं बचाव कार्य में लगे लोगों के मुताबिक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. इस हादसे में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्रशासन हेलीकॉप्टर के जरिए राहत और बचाव कार्य चला रहा है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर दुख जताया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार (1 जुलाई 2018) को सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास हुआ. यात्रियों से भरी ये बस भौन से रामनगर जा रही थी. इसी दौरान पौड़ी गढ़वाल के नेनीडांडा क्षेत्र में बस सड़क से एक गहरी खाई में जा गिरी. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> View image on Twitter ANI  ✔ @ANI 20 bodies have been recovered, 12 injured referred to hospital after a bus fell down a gorge in Pauri Garhwal district's Nanidhanda area...