Skip to main content

Posts

Showing posts with the label RSS

संघ के न्योते पर खड़गे की राहुल गांधी को सलाह- RSS जहर, चखकर मत देखना

अगले महीने 17 से 19 सितंबर तक संघ के होने वाले कार्यक्रम में राहुल गांधी को भी न्योता भेजने की खबरें हैं. इन खबरों के बीच अब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी से कहा है कि आरएसएस एक जहर है, ये सब जानते हैं. अगर आप जानते हैं कि सामने जहर है तो फिर उसको चखकर देखने की जरूरत नहीं क्योंकि जहर को चखने का नतीजा सब जानते हैं. खड़गे ने कहा कि आरएसएस अपनी विचारधारा को फैलाना चाहता है, उसमें हम भागीदार क्यों बनें. आखिर ये बांटने वाली और संविधान की जगह मनु स्मृति को मानने वाली विचारधारा है. खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी या पार्टी के किसी अन्य नेता के आरएसएस कार्यक्रम में भाग लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता है. आरएसएस अगले महीने ‘भविष्य का भारत’ कार्यक्रम करने जा रहा है. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी आमंत्रित करने की खबरें हैं. राहुल को आरएसएस के न्यौते पर खड़गे ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ एक वैचारिक लड़ाई में लगी हुई है और पार्टी ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद भी छोड़ दिया. खड़गे ने कहा कि कर्नाटक में एक छोटी क्षे...

RSS को समझने के लिए संघ राहुल गांधी को बातचीत का निमंत्रण भेजेगा: सूत्र

नई दिल्‍ली:  पिछले दिनों अपने यूरोपीय दौरे के दौरान कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए उसकी तुलना अरब जगत के संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से की थी. उससे पहले भी राहुल गांधी लगातार आरएसएस पर हमले करते रहे हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी के संघ विरोधी बयानों के बाद सूत्रों के मुताबिक आरएसएस ने संघ को समझने के लिए राहुल गांधी को आमंत्रित करने का फैसला किया है. सूत्रों के मुताबिक 17-19 सितंबर के बीच संघ के कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए इनमें से किसी भी दिन राहुल गांधी को आमंत्रित किया जा सकता है. वैसे 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिन है. इसलिए सूत्रों के मुताबिक इस बात की प्रबल संभावना है कि उनको उसी दिन बुलावे का आमंत्रण भेजा जा सकता है. इसके साथ ही राहुल समेत कई दलों के प्रमुखों को बुलावा भेजा जाएगा. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी को आरएसएस चीफ मोहन भागवत से सवाल पूछने के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा. उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले हाल में संघ ने पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी आमंत्रित किया था. वह नागपुर स्थित संघ के हेडक्‍वार्टर गए थे और भारतीय...

RSS की काट के लिए राहुल गांधी ने बनाया प्लान, अमेठी, रायबरेली से कर सकते हैं शुरुआत

उप्र कांग्रेस इकाई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का दावा है कि राहुल गांधी मानसून सत्र के बाद अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी व अपनी मां सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली से एक साथ इसकी शुरुआत कर सकते हैं. लखनऊ :  लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को लगातार मिल रही हार ने  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी  को चिंता में डाल दिया है. कांग्रेस को सत्ता के शिखर पर पहुंचाने के लिए उन्होंने अपने पुराने संगठन सेवा दल में नई जान फूंकने का फैसला किया है.  उप्र कांग्रेस इकाई से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों का दावा है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही सेवा दल का इस्तेमाल न केवल पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए किया जाएगा, बल्कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक मजबूत काट के तौर पर भी उभरेगा. उप्र कांग्रेस इकाई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का दावा है कि राहुल गांधी मानसून सत्र के बाद अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी व अपनी मां सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली से एक साथ इसकी शुरुआत कर सकते हैं. बकौल कांग्रेस पदाधिकारी, "कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस सेवा दल को फ...

सोशल मीडिया पर वायरल हुई प्रणब की फेक फोटो, शर्मिष्ठा बोलीं- जिसका डर था वही हुआ

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गुरुवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए. उनके साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी रहे. यहां प्रणब मुखर्जी ने RSS के स्वयंसेवकों को संबोधित किया और उन्हें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया. लेकिन, प्रणब मुखर्जी के कार्यक्रम में शामिल होने के कुछ देर बाद ही उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक तस्वीर ट्वीट की, जो कि प्रणब दा की ही थी. इस तस्वीर को फोटोशॉप के जरिए ट्रीट किया गया था, जिसमें प्रणब मुखर्जी को संघ के अन्य स्वयंसेवकों की तरह अभिवादन करते हुए दिखाया गया है. हालांकि, प्रणब मुखर्जी ने ऐसा नहीं किया था. इसी पर शर्मिष्ठा ने लिखा कि जिस बात का उन्हें डर था और अपने पिता को जिस बारे में उन्होंने आगाह किया था, वही हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि जिसका डर था, भाजपा/आरएसएस के ‘‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट’’ ने वही किया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ की गई तस्वीरों में ऐसा नजर आ रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति संघ नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरह अभिवादन कर रहे हैं. पहले भी किया था विरोध बता दें कि प्रणब मुखर्जी के आरएसएस कार्यक्रम में शामिल होने स...

नागपुर में प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी ने संघ के लिए संभावनाओं का एक और द्वार खोला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसा सांस्कृतिक संगठन है जो अपने राष्ट्रवाद के लिए जाना जाता है तो सांप्रदायिकता के सवाल पर विरोधी उसे घेरते भी हैं. गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संघ के कार्यक्रम में शिरकत की. इस पर जमकर सियासत हो रही है. हालांकि RSS के लिए ये वाकई गौरव की बात है कि प्रणब दा ने उसके संस्थापक हेडगेवार को भारत माता का सच्चा सपूत बताया. इतिहास के पन्नों से, गुलामी की यादों से, हिंदुत्व की आस्था से, भारतीयता की भावना से, तिलक के प्रभाव में और जनमानस के दबाव में 93 साल पहले एक संगठन का जन्म हुआ. तब सिर्फ 12 लोग थे, लेकिन आज करोड़ों लोग उस सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संगठन के हामी हैं. वो राजनीति से दूर है लेकिन सत्ता की राजनीति में वो ताब नहीं कि उसके इशारों को नजरअंदाज करके निकल जाए. संघ की पहचान ही हिंदुत्व की रहनुमाई का है. संघ का अभिमान ही हिंदू राष्ट्र की भावनाओं से जुड़ा है. संघ का इरादा अखंड भारत का है. संघ का वादा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पन्नों में भटकता है, लेकिन भारत का धर्मनिरपेक्ष तानाबाना इसी संघ से तमाम सवाल भी पूछता है. इसीलिए जिंदगी भर कांग्रेस में र...

प्रणब मुखर्जी ने RSS के संस्थापक डॉ हेडगेवार को भारत मां का महान सपूत कहा

नागपुरः  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए नागपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार शाम 5 बजे को संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के स्मृति स्थल पर पहुंचे. इस दौरान सरसंघचालक मोहन भागवत ने पूर्व राष्ट्रपति को फूलों का बुके भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ने हेडगेवार को श्रद्धाजंलि अर्पित की. बता दें कि आज (गुरुवार) पूर्व राष्ट्रपति आरएसएस के तृतीय वर्ष शिक्षा वर्ग के समापन समारोह के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. प्रणब मुखर्जी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं. नागपुर के रेशम बाग मैदान पर यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे शुरू होगा. सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान प्रणब मुखर्जी संघ को किसी भी तरह की कोई नसीहत नहीं देंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि प्रणब दा के भाषण में राष्ट्र, राष्ट्रीयता और देशप्रेम की जिक्र होगा. LIVE अपडेट - हेडगेवार स्मृति स्थल में विजिटर बुक में प्रणब मुखर्जी ने लिखा, मैं उन्हें श्रद्धाजंलि देने आया हूं. - प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत मां के महान सपूत को श्रद्धांजलि दे...

संघ के कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी; बेटी शर्मिष्ठा ने कहा- आप BJP, RSS को प्रोपेगेंडा फैलाने का मौका दे रहे हैं

शर्मिष्ठा ने भाजपा में अपने शामिल होने की अटकलों को भी सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ने की बजाय राजनीति छोड़ना पसंद करेंगी. नई दिल्ली:  पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कई कांग्रेस नेताओं के बयान के बाद अब उनके परिजन ने ही इस पर सवाल उठा दिये हैं. प्रणब की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बुधवार (6 जून) को कहा कि उनके पिता नागपुर जाकर ‘भाजपा एवं आरएसएस को फर्जी खबरें गढ़ने और अफवाहें फैलाने’ की सुविधा मुहैया करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके ‘‘भाषण तो भुला दिए जाएंगे, लेकिन तस्वीरें (विजुअल्स) रह जाएंगी.’’ शर्मिष्ठा ने भाजपा में अपने शामिल होने की अटकलों को भी सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ने की बजाय राजनीति छोड़ना पसंद करेंगी. दिल्ली कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा ने अपने पिता को सचेत भी किया कि वह आज की घटना से समझ गए होंगे कि भाजपा का दुष्प्रचार (डर्टी ट्रिक्स) विभाग किस तरह से काम करता है.   Sharmistha Mukherjee  ✔ @Sharmistha_GK Hope @ CitiznMukherjee now realises from todays’ incident, h...

नागपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कल RSS के कार्यक्रम में होंगे शामिल

ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रणब दा करीब 800 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आमंत्रण को प्रणब मुखर्जी द्वारा स्‍वीकार किए जाने के बाद सियासी गलियारे में भूचाल सा आ गया है. नई दिल्लीः  पूर्व राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंच चुके है. शाम करीब पांच बजे पूर्व राष्ट्रपति नागपुर एयरपोर्ट पर उतरे. एयरपोर्ट पर संघ के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया. गुरुवार को प्रणब मुखर्जी  आरएसएस  के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. यहां प्रणब मुखर्जी संघ के शिक्षा वर्ग को संबोधित करेंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रणब दा करीब 800 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आमंत्रण को प्रणब मुखर्जी द्वारा स्‍वीकार किए जाने के बाद सियासी गलियारे में भूचाल सा आ गया है. कांग्रेस के कई नेताओं ने तो अपने इस पुराने दिग्‍गज नेता से फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह तक कर डाला. '...

RSS का ये संगठन पहली बार मुंबई में देगा इफ्तार पार्टी, कई मुस्लिम संगठन उतरे विरोध में

इस पार्टी में 30 इस्लामिक देशों के राजनयिकों के अलावा मुस्लिम समुदाय के 200 से ज्यादा प्रतिष्ठित लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. मुंबई :  आरएसएस से जुड़ा संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) रमजान के मौके पर मुंबई में इफ्तार पार्टी आयोजित करने जा रहा है. ऐसा पहली बार है कि आरएसएस की तरफ से मुंबई में इफ्तार पार्टी रखी जा रही है. 4 जून को सहयाद्रि गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाली इस पार्टी में 30 इस्लामिक देशों के राजनयिकों के अलावा मुस्लिम समुदाय के 200 से ज्यादा प्रतिष्ठित लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा दूसरे समुदायों से जुड़े 100 मेहमानों के भी इस आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है. एमआरएम के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोरे के मुताबिक इस आयोजन का मकसद अल्पसंख्यक समाज के बीच आरएसएस के बारे में फैलाई गई भ्रांतियों को खत्म करना है. आरएसएस किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है. सच्चाई यह है कि हम देश के सभी समुदायों के नागरिकों में शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करना चाहते हैं. लेकिन मुस्लिम समुदाय के कुछ ग्रुप RSS के इस इफ्तार पार्टी का विरोध भी कर रहे हैं, उनका कह...

जयराम ने प्रणब मुखर्जी को लिखी चिट्ठी, कहा- 'RSS के कार्यक्रम में ना जाएं', नहीं मिला कोई जवाब

इस सवाल पर कि क्या प्रणब मुखर्जी ने उनके पत्र का कोई उत्तर दिया.. जयराम रमेश ने कहा न तो उन्होंने कोई उत्तर दिया है, न ही उत्तर आने की कोई उम्मीद है. नई दिल्ली :  पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के 7 जून को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में जाने के फैसले पर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता पहले ही ऐतराज कर चुके हैं. अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है की प्रणब मुखर्जी को किसी सूरत में RSS के कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए. इससे देश के सेकुलर माहौल पर बहुत गलत असर पड़ेगा- जयराम रमेश उन्होंने Zee News डिजिटल को बताया कि 'इस बारे में उन्होंने प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखा है. पत्र में रमेश ने कहा कि प्रणब मुखर्जी जैसे विद्वान और सेकुलर आदमी को RSS के साथ किसी तरह की नजदीकी नहीं दिखानी चाहिए. उनके कार्यक्रम में जाने का देश के सेकुलर माहौल पर बहुत गलत असर पड़ेगा.' मैं व्यक्तिगत रूप से उनका बहुत सम्मान करता हूं- जयराम जयराम ने कहा कि 'इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि प्रणब दा RSS के कार्यक्रम में क्या बोलते हैं. बुनियादी बात तो यही है कि ...