Skip to main content

नागपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कल RSS के कार्यक्रम में होंगे शामिल

ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रणब दा करीब 800 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आमंत्रण को प्रणब मुखर्जी द्वारा स्‍वीकार किए जाने के बाद सियासी गलियारे में भूचाल सा आ गया है.

नई दिल्लीः पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंच चुके है. शाम करीब पांच बजे पूर्व राष्ट्रपति नागपुर एयरपोर्ट पर उतरे. एयरपोर्ट पर संघ के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया. गुरुवार को प्रणब मुखर्जी आरएसएस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. यहां प्रणब मुखर्जी संघ के शिक्षा वर्ग को संबोधित करेंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रणब दा करीब 800 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आमंत्रण को प्रणब मुखर्जी द्वारा स्‍वीकार किए जाने के बाद सियासी गलियारे में भूचाल सा आ गया है.

कांग्रेस के कई नेताओं ने तो अपने इस पुराने दिग्‍गज नेता से फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह तक कर डाला. 'सेक्‍युलर' विचारधारा के कुछ लोगों ने यह तक कहा कि प्रणब मुखर्जी की इस यात्रा से आरएसएस के विचारों की एक तरह से 'स्‍वीकार्यता' बढ़ेगी.

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है, 'प्रणब दा ने हमेशा आरएसएस के खिलाफ राजनीति की है. उनके जाने से आरएसएस की विश्वसनीयता बढ़ेगी. संघ प्रचारक  इंद्रेश कुमार ने कहा कि, 'प्रणब मुखर्जी के आने से नफरतें दूर हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि प्रणब मुखर्जी से कांग्रेस को शालीनता सीखनी चाहिए, वह भारतीय के नाते संघ के कार्यक्रम में आ रहे है. '

rss

उधर कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा,  'मुझे लगता है कि प्रणब मुखर्जी संघ के कार्यक्रम में धर्मनिरपेक्षता का पक्ष ही रखेंगे.' एनसीपी नेता माजिद मेमन ने कहा, 'हो सकता है कि प्रणब दा संघ को कुछ समझाने की कोशिश करें कि आपके विचार देश के लिए सही नहीं है.'

 



View image on TwitterView image on Twitter





 ANI@ANI 

Former President of India Dr.Pranab Mukherjee arrives in Nagpur. He is the chief guest at a Rashtriya Swayamsevak Sangh(RSS) program tomorrow






हालांकि इस तस्‍वीर का एक दूसरा पहलू भी है. आरएसएस के किसी नुमांइदे, स्‍वयंसेवक या कार्यकर्ता ने अभी तक इसका खुलेतौर पर कोई विरोध नहीं किया है. वहां से भी तो यह आवाज उठ सकती थी कि दशकों तक कांग्रेस की सियासत करने वाले प्रणब मुखर्जी को संघ अपने किसी प्रोग्राम का चीफ गेस्‍ट क्‍यों बना रहा है? इसके उलट संघ के कई दिग्‍गजों ने इसका समर्थन करते हुए सार्वजनिक रूप से आलेख लिखे हैं. इसी कड़ी में संघ के सह-कार्यवाह (संयुक्‍त महासचिव) मनमोहन वैद्य ने द इंडियन एक्‍सप्रेस में एक आर्टिकल लिखकर इसका जवाब देने का प्रयत्‍न किया है. उन्‍होंने लिखा कि भारतीय और अ-भारतीय(विदेशी) चिंतन के परिप्रेक्ष्‍य में विचारों के इस अंतर को समझने की जरूरत है.

उन्‍होंने अपने आर्टिकल में लिखा, ''प्रणब मुखर्जी दशकों तक सार्वजनिक जीवन में रहे हैं. इस कारण ही उनको आमंत्रित किया गया है ताकि सामाजिक और राष्‍ट्रीय महत्‍व के विषयों पर उनके विचारों को सुनने का मौका स्‍वयंसेवकों को मिल सके. उनको भी संघ सीधे तौर पर अनुभव मिलेगा. भारतीय चिंतन की धारा में इस तरह के विचारों और दृष्टिकोणों के आदान-प्रदान का समावेश मिलता है. लेकिन फिर भी विचारों के परस्‍पर विनिमय का अलोकतांत्रिक विरोध हो रहा है?''

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...