अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिनर की शुरुआत में संवाददाताओं को बताया था, 'हम ऐसे मोड़ पर यह खत्म करेंगे, जो चीन और अमेरिका दोनों के लिए अच्छा होगा. यह संबंध बहुत विशेष है.' ब्यूनस आयर्स: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग ने ब्यूनस आयर्स में डिनर के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. ट्रंप ने डिनर की शुरुआत में संवाददाताओं को बताया था, 'हम ऐसे मोड़ पर यह खत्म करेंगे, जो चीन और अमेरिका दोनों के लिए अच्छा होगा. यह संबंध बहुत विशेष है.' शी ने ट्रंप के साथ अपनी निजी दोस्ती का उल्लेख करते हुए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था इससे लाभान्वित हो सके. शी ने कहा, 'सिर्फ हमारे बीच सहयोग से ही हम वैश्विक शांति और समृद्धि हासिल हो सकती है.' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि शनिवार की बैठक बहुत महत्वपूर्ण रही. गौरतलब है कि इस साल के मध्य में अमेरिका ने चीन के 250 अरब डॉलर के सामान पर आयात शुल्क लगा दिया था, जिस पर प्रतिक्रियास्वरूप चीन ने अमेरिका के 60 अरब डॉलर के सामना पर शुल्क लगाया था. यह बैठक ब्यूनस ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.