नई दिल्ली : संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपना भाषण देने के बाद पीएम मोदी की सीट के पास जाकर उनसे गले मिले थे. इस बात पर अब तक बहस जारी है. दोनों पक्षों के नेता इसे अपने अपने ढंग से परिभाषित कर चुके हैं. अब पहली बार खुद पीएम मोदी ने इस पर अपनी राय जाहिर की है. उस समय तो पीएम मोदी ने कुछ नहीं कहा था, बल्कि खुद राहुल गांधी को दूसरी बार में बुलाकर गले लगाया था. खुद लोकसभा स्पीकर ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया था. पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस विषय पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए इसे बच्चों वाली हरकत बताया. खुद की कांग्रेस की सहयोगी जेडीएस के कर्नाटक अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बारे में ऐसा ही कहा था. पीएम मोदी ने कहा, ' ये तो आपको तय करना है कि यह बचकानी हरकत थी या नहीं. अगर आप निर्णय लेने में असमर्थ हैं, तो आप उनकी आंख मारने वाली हरकत देखें और आपको जवाब मिल जाएगा.' घाटी में सरकार से इसलिए हुए बाहर जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन टूटने के सवाल पर पीएम ने कहा, "मुफ्ती साहब के दुखद निधन के बाद लोगों की अपेक्षाओं को पू...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.