नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां आज यानी रविवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी. उनका अस्थि विसर्जन कार्यक्रम हर की पैड़ी में होगा. उनका अस्थि कलश हरिद्वार पहुंच चुका है. हरिद्वार में उनकी अस्थि कलश यात्रा शुरू हो चुकी है. इसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं. अस्थि कलश यात्रा में भारी भीड़ भी मौजूद है. सुबह दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल से उनकी दत्तक पुत्री नमिता ने उनकी अस्थियां एकत्र की थीं. उनकी अस्थियों को पहले हरिद्वार के पन्ना लाल भल्ला म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज में रखा जाना है. इसके बाद अस्थि कलश यात्रा निकालकर उनके अस्थि कलश को प्रेम आश्रम ले जाया जाएगा. वहां उन्हें हर की पैड़ी ले जाकर विसर्जित किया जाएगा. अटल जी की अस्थि विसर्जन यात्रा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत हजारों लोग मौजूद हैं. देश भर की कई नदियों में विसर्जित की जाएंगी और इसकी शुरुआत आज यानी रविवार को हरिद्वार में ग...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.