मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हिंसा के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. इस बीच सचिवालय के बाहर 300 प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा सचिवालय के अंदर हैं. वहीं राजधानी की ओर से जाने वाले हर रास्ते पर निगरानी के लिए भारी सुरक्षा बल लगाया गया है. राजधानी में प्रवेश के सभी मार्गों पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है. वहां पर नियंत्रण पर काबू पाने के लिए सीआरपीएफ की 11 कंपनियां तैनात की गई हैं. स्थानीय प्रशासन को ऐसी खबरें मिल रही थी बाहर के लोगों को भी शिलॉन्ग बुलाया जा रहा है, ऐसे में किसी अप्रिय स्थिति के बिगड़ने और हालात पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है. पिछले हफ्ते हुई थी हिंसा राजधानी शिलॉन्ग में पिछले हफ्ते गुरुवार को हुई हिंसा के बाद इलाके में माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है. तनावपूर्ण स्थिति के बीच रविवार को कर्फ्यू में कुछ ढील दी गई थी. लेकिन कुछ लोगों ने वहां बहाल होते अमन-चैन को बिगाड़ने की कोशिश की. रविवार शाम को कुछ लोगों ने सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम से हमला भी किया था. पुलिस की टुकड़ी जिस दौरान यहां गश्त पर थी, तभी भीड़ ने उन पर ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.