Skip to main content

Posts

Showing posts with the label साध्वी प्राची

साध्वी प्राची का बड़ा बयान, 6 दिसंबर को होगा राम मंदिर का शिलान्यास

नई दिल्ली:  दिल्ली में संतों के समागम में विश्व हिंदू परिषद की नेता  साध्वी प्राची  ने कहा कि 6 दिसंबर को अयोध्या में  राम मंदिर  का शिलान्यास किया जाएगा. 6 दिसंबर के दिन ही बाबरी मस्जिद को ढहाया गया था, इसलिए 6 दिसंबर को ही शिलान्यास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अयोध्या के अंदर हिंदुस्तान के हिंदुओं को बुलाया जाए और राम मंदिर निर्माण की घोषणा की जाए. राम मंदिर के लिए किसी की जरूरत नहीं है, यह काम खुद-ब-खुद हो जाएगा. बता दें, सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर मामले की सुनवाई जनवरी तक के लिए टाल दी गई है जिसकी वजह से संतों में गुस्सा है. कोर्ट के फैसले के बाद संतों के धीरज का बांध टूट गया है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर विवाद का हल निकलने की अब कोई उम्मीद नहीं बची है. महंत गिरि ने कहा कि मैं मुस्लिम भाइयों से अपील करता हूं कि वे सामने आएं और कहें कि भगवान राम का जन्म वहीं पर हुआ था, इसलिए यहां मंदिर का निर्माण होना चाहिए. यह आस्था का विषय है. अगर, राम मंदिर का निर्माण अब नहीं हुआ तो कभी नहीं हो पाएगा. बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन...