नई दिल्ली: केंद्र का महत्वकांक्षी कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत करीब 55 करोड़ लोगों को लाभ होगा क्योंकि 10.74 करोड़ परिवार को इसके दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है. केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने यह कहा. स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा,‘29 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने सहमति पत्र पर दस्तखत किए और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन पर काम शुरू किया. पायलट आधार पर 16 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में इसे शुरू किया गया है. योजना 25 सितंबर को पूर्ण रूप से लागू होने से पहले अन्य राज्य / केंद्र शासित प्रदेश इसे पायलट आधार पर शुरू करेंगे.’ यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि योजना के तहत स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़ों की सुरक्षा और उसके भंडारण को लेकर ऐसी व्यवस्था की गयी है जिससे संबंधित व्यक्ति की मंजूरी के बिना साझा नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि योजना के तहत लाभार्थी के रूप में व्यक्ति की पहचान के साथ उसे एक कार्ड जारी किया जाएगा ताकि वह सालाना पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले सके. प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान (आयुष्मान भ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.