Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Imran Khan

कंगाली से गुजर रहे पाकिस्‍तान में रिक्‍शा चालकों के नाम पर 700 करोड़ का हवाला कारोबार

नई दिल्ली/इस्लामाबाद:  पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान एक बार फिर चर्चाओं में है. एक बार फिर यहां 700 करोड़ रुपये हवाला कारोबार का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चलाने वालों के नाम पर विदेशों में खाते खोल कर पाकिस्तान से 700 करोड़ रुपये का हवाला कारोबार किए जाने का मामले का खुलासा हुआ है. प्रधानमंत्री इमरान खान कार्यालय से जुड़े विशेष सहायक शहजाद अकबर ने सोमवार (12 नवंबर) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 10 देशों से 700 करोड़ रुपये के हवाला कारोबार का ब्यौरा मिला है और इस मामले में जल्दी ही मामला दर्ज किया जायेगा. इस्लामाबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए सीनेटर फैसल जावेद और प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार इफ्तिकार दुर्रानी अकबर ने कहा कि हमने 5000 से ज्यादा फर्जी खातों की पहचान की है जिन्हें हवाला के लिए इस्तेमाल किया जाता था. उन्होंने कहा कि इन खातों के माध्यम से एक अरब डालर से अधिक राशि का हवाला कारोबार किया गया. उन्होंने कहा कि यह खाते आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चालकों के नाम पर थे. अकबर ने कहा कि सभी खातों का विवरण दुबई प्रशासन से मंगाया जा रहा है और जिन ...

IMRAN KHAN की टेंशन दूर करेगा भारत, पाकिस्‍तानी एक्‍सपर्ट को आने की इजाजत दी

लाहौर :  भारत ने  चेनाब नदी  पर पनबिजली परियोजनाओं स्थलों का दौरा करने के लिये पाकिस्तानी विशेषज्ञों को अगले आमंत्रित किया है. इसका मकसद परियोजनाओं को लेकर उनकी चिंता दूर करना है. पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. हालांकि पाकिस्तान की आपत्ति के बावजूद भारत उस पर काम जारी रखने का संकेत दिया है. सिंधु जल संधि पर दो दिवसीय उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता पूरी होने के बाद इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात भारत और पाकिस्तान के बीच पहली आधिकारिक बातचीत में भारत ने चेनाब नदी पर 1,000 मेगावाट क्षमता की पाकल दुल और 48 मेगावाट की लोअर कालनाई पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण को लेकर पाकिस्तान की आपत्तियों को खारिज कर दिया. अधिकारी ने कहा, 'भारत ने दोनों पनबिजली परियोजनाओं पर काम जारी रखने का संकेत दिया है.' पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव एस अहमद ख्वाजा ने समाचार पत्र डान से कहा, 'लाहौर में दो दिन की बातचीत की यह बड़ी सफलता है कि भारत ने परियोजना स्थलों पर हमारे विशेषज्ञों को आने की अनुमति दी है. इसीलिए हमारे विशेषज्ञ अगले महीने के अंत तक भारत की यात्रा करेंगे.' उन्हो...

पाकिस्‍तान में 17 रुपए सस्‍ता होगा डीजल, पीएम इमरान ने अफसरों की फिजूलखर्ची पर कसी लगाम

इस्लामाबाद :  पाकिस्तान में  इमरान खान  सरकार आवाम को आसमान छूती महंगाई से निजात दिलाने के उपाय करने में जुट गई है. इस कड़ी में पेट्रोलियम मंत्री गुलाम सरवर ने संकेत दिया है कि  सरकार  डीजल की कीमत लगभग 17 रुपए प्रति लीटर तक कम करेगी. इससे कई आवश्‍यक वस्‍तुओं के दाम नीचे आएंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार की योजना डीजल की कीमत घटाकर पेट्रोल के बराबर करने की है. सरवर ने कहा कि संघार में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है. पाकिस्तान का नया नेतृत्व तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंडिया (तापी) पाइपलाइन के काम में तेजी लाने पर काम करेगा. अगस्त में पाकिस्तान में डीजल की कीमत 112.94 रुपए प्रति लीटर चल रही है जबकि पेट्रोल का दाम 95.24 रुपए प्रति लीटर, मिट्टी तेल का 83.96 रुपए और हल्के डीजल का 75.7 रुपए प्रति लीटर है. सरकारी अधिकारियों को प्रथम श्रेणी की विमान यात्रा पर लगाई रोक उधर, नई सरकार ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अधिकारियों व नेताओं के सरकारी निधि को अपने मन से खर्च करने और प्रथम श्रेणी से हवाई यात्रा करने पर प...

पाकिस्तान: राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक हुए विपक्षी दल, लेकिन यहां आकर फंस गया पेंच

मुरी:  पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेजी अखबार डॉन के रविवार के अंक में पहले पन्ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई एक खबर में सूत्रों के हवाले से इस बात का दावा किया गया है कि हाल ही में बने विपक्षी दलों के महागठबंधन की लगभग सभी पार्टियों ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नामांकित ऐतजाज एहसान को राष्ट्रपति पद के लिए उनके संयुक्त उम्मीदवार के रूप में खारिज कर दिया है लेकिन पार्टी के किसी अन्य व्यक्ति का समर्थन करने पर सहमति व्यक्त की है. बेकार गईं पीपीपी की कोशिशें खबर के मुताबिक सूत्रों ने डॉन को बताया कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने शनिवार को मुरी में परिवार के राजसी निवास पर आयोजित बहुदलीय सम्मेलन के दौरान, सभी विपक्षी दलों ने पीपीपी द्वारा एहसान के एकपक्षीय नामांकन का विरोध किया और संयुक्त विपक्ष के मंच से अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें समर्थन देने से इनकार कर दिया. खबर में आगे बताया गया है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की अध्यक्षता वाली पीपीपी टीम ने अन्य विपक्षी दलों को एहसान के नामांकन पर सहमत होने के लिए काफी प्रयास किए ले...

सिद्धू के समर्थन में शत्रुघ्न, बोले 'पीएम मोदी ने भी लगाया था नवाज शरीफ को गले'

कोलकाता:  भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने का मंगलवार को बचाव करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी दोनों ने पड़ोसी देश की यात्रा के दौरान अपने पाकिस्तानी समकक्षों को गले लगाया था. सिन्हा ने कहा कि सिद्धू ने खुद इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दे दिया है और ‘मुझे नहीं लगता है कि किसी भी विवाद के लिए कोई जगह है.’ लोकसभा सदस्य सिन्हा ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा,‘मैंने पहले ही कहा है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की यात्रा के दौरान अपने समकक्ष नवाज शरीफ को गले लगाया था. हमारे मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी यात्रा के दौरान नवाज शरीफ को गले लगाया था.’ कोलकाता में एक संगोष्ठी में सिन्हा ने कहा कि उन्होंने कभी भी भाजपा के खिलाफ नहीं बोला बल्कि पार्टी को ‘आईना दिखाने’ की कोशिश की है. बता दें पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्लामाबाद यात्रा के दौरान पाकिस्तानी सेना प्रमुख से गले मिलने का मंगलवार को जोरदार बचाव किया था और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं प्...

बीजेपी ने की सिद्धू की आलोचना, कांग्रेस पार्टी से की निष्कासित करने की मांग

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर उनके द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख से गले मिलने को लेकर हमला बोला. पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल हुए नवजोत सिद्धू सेना प्रमुख से गले मिलने के साथ-साथ समारोह में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति के बगल में बैठे थे, जिसपर बीजेपी ने एतराज जताते हुए सिद्धू को कांग्रेस पार्टी से तत्काल निष्कासित करने की मांग की है. क्या राहुल गांधी ने दी थी पाकिस्तान जाने की अनुमति- बीजेपी बीजेपी ने पाकिस्तान दौरे पर गए कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयानों की भी आलोचना की और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या सिद्धू ने वहां जाने के लिए उनकी अनुमति ली थी और क्या वह उनको पार्टी से तत्काल निष्कासित करेंगे. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "इमरान खान के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए सिद्धू पाकिस्तानी सेना प्रमुख से गले मिले. वह पीओके के राष्ट्रपति मसूद खान के पास बैठे थे." पात्रा ने कहा, "यह साधारण बात...

भारत-पाक संबंधों के सुधार के लिए वाजपेयी जी के प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा : इमरान खान

नई दिल्ली :  गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 11 जून से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे. वाजपेयी ने शाम 5.05 बजे अंतिम सांस ली. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. देश ही नहीं दुनियाभर से लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है. इमरान खान ने अपने एक संदेश में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के एक बड़े व्यक्तिव थे. भारत-पाक संबंधों के सुधार के लिए उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा. विदेश मंत्री के रूप में श्री वाजपेयी ने भारत-पाक संबंधों में सुधार की ज़िम्मेदारी ली MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर रखा गया है. शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय में रखा जाएगा. फिर वहां से वाजपेयी जी की अंतिम यात्रा दोपहर को शुरू होगी और शा...

कपिल को इमरान के आधिकारिक निमंत्रण का इंतजार, कहा- फोन तो आ चुका है

बेंगलुरू:  पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव  ने कहा कि उन्हें अभी तक पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री  इमरान खान  से शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने का निमंत्रण पत्र नहीं मिला है, हालांकि उन्होंने अनौपचारिक रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की सहमति दे दी है. कपिल देव ने अंतरराष्ट्रीय पेशेवर गोल्फ टूर्नामेंट लुइसी फिलिप सेलीब्रिटी प्रो एम के मौके पर पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे आमंत्रित किया गया है, लेकिन लिखित में नहीं. मुझे उनकी टीम का फोन आया था, लेकिन मुझे अभी तक कोई मेल नहीं मिला है. मैं आधिकारिक निमंत्रण का इंतजार कर रहा हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे आधिकारिक निमंत्रण मिलता है तो मैं जाऊंगा और इस समारोह में शिरकत करूंगा.’’ कपिल ने इमरान के प्रधानमंत्री बनने के लिये फोन पर बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कहा कि ‘शाबाश युवा’. ’’ उन्होंने कहा कि इमरान जैसे क्रिकेटर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचते हुए देखना अच्छा लगा. कपिल ने इमरान के साथ कई मैच खेले हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इमरान ने 20 साल तक बहुत कड़ी मेहनत की है और वह निस्वार्थ अपने देश के लिये काम करते रहे और आज उन्हें इसका फ...

...तो क्या आमिर खान जाएंगे पाकिस्तान? इमरान खान से 5 साल पहले किया था ये वादा

नई दिल्‍ली:  पाकिस्‍तान में चुनावी उठा-पटक में आखिरकार जीत इमरान खान की पार्टी  पाकिस्‍तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई)  की हुई है. इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर और पीटीआई के अध्‍यक्ष  इमरान खान के पाकिस्‍तान  का अगला प्रधानमंत्री बनने की राह भी साफ हो गई है. इस मौके पर सोशल मीडिया को अचानक आमिर खान का 5 साल पुराना वादा याद आ गया है. नेट पर आमिर को उनका पुराना वादा याद कराने में पाकिस्‍तानी एक्‍टर अली जफर भी शामिल हैं, जिन्‍होंने इसके लिए आमिर खान को टैग भी कर दिया है. 5 साल पहले किया था आमिर ने वादा दरअसल साल 2012 में एक मीडिया इवेंट के दौरान आमिर खान सभी के सामने इमरान खान की राजनीतिक जीत पर   पाकिस्‍तान   आने की बात कही थी. आमिर ने इस इवेंट में कहा था, 'जब आप चुनाव जीतेंगे, तो मैं जरूर वहां आकर (पाकिस्‍तान) आपकी जीत का जश्‍न मनाऊंगा.. और मैं अपने साथ कई भारतीय भी लाऊंगा.' इस इवेंट में इमरान खान के विचारों की तारीफ करते हुए आमिर ने कहा था, 'मुझे आपका आदर्शवाद और पाकिस्‍तान को लेकर देखा गया सपना बहुत पसंद आया है. मैं उम्‍मीद करता हूं कि पाकिस्‍तान को असल में एक ऐसी सरकार मिले जो उस...

इमरान खान ने कभी नो-बॉल नहीं फेंकी, अपनी कप्‍तानी में भारत से एक भी टेस्‍ट नहीं हारे

1970-80 के दशक में लंबे कद, खुली छाती और लंबे बालों वाले 'करिश्‍माई' क्रिकेटर इमरान खान जब बॉलिंग के लिए उतरते थे तो जितनी सधी उनकी गेंदबाजी थी, उतना ही सधा और आकर्षक  उनका बॉलिंग एक्‍शन था. वो तेज गति से बॉल डालने के लिए लहराते बालों के विकेट तक आना और उछलते हुए विकेट से थोड़ा दूर हटकर बाल फेंकने का उनका एक्‍शन आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है. हालांकि इसके साथ ही उनका एक्‍शन इतना जबर्दस्‍त सधा हुआ था कि उन्‍होंने अपने क्रिकेट करियर में एक भी नो बॉल नहीं फेंकी. निश्चित रूप से वह पाकिस्‍तान के महानतम कप्‍तान हैं. ऐसा इसलिए क्‍योंकि संन्‍यास के बाद पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री की गुजारिश पर 1992 के वर्ल्‍ड कप के लिए अपनी टीम की कप्‍तानी करने के लिए 39 साल की उम्र में टीम में वापस आना और टीम को वर्ल्‍ड कप दिलाना किसी 'परी कथा' जैसी ही लगती है. संभवतया इसलिए ही उनको पाकिस्‍तान का सबसे महानतम कप्‍तान कहा जाता है. दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में भी शुमार किए जाते हैं. इमरान खान ने कुल 88 टेस्‍ट खेले हैं. 38 रन के औसत के साथ 3,807 रन बनाए हैं और 362 विकेट लिए हैं. उन्‍ह...

अब अपने देश की कप्तानी करेंगे पोस्टर बॉय रहे इमरान खान?

नई दिल्ली  : कुछ साल पहले की बात है,  इमरान खान  को दुनिया में ऐसे क्रिकेटर के तौर पर जाना जाता था जो पाकिस्तान में सक्रिय राजनीति में आए थे. उससे पहले इमरान खान जब  पाकिस्तान क्रिकेट  खेला करते थे तो वे दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर थे जिनकी फैंस में उन लड़कियों की तादात कहीं ज्यादा थी जो सिर्फ उनकी फैन ही नहीं थीं बल्कि उनसे शादी भी करना चाहती थीं. इसके गवाह उनके क्रिकेट मैचों में लड़कियों की तादात हुआ करती थी. एक बेहतरीन इंस्विंगिग ऑलराउंडर रहे इमरान ने लंबे समय तक पाकिस्तान गेंदबाजी की अगुआई करने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भी अगुआई कर चुके हैं. लेकिन उस दौर में किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि क्रिकेट फैंस का यह पोस्टर बॉय एक दिन अपने ही देश का प्रधानमंत्री बनने की दहलीज पर पहुंच जाएगा. पांच अक्टूबर 1952 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर में जन्में इमरान खान नियाजी ने इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड कॉलेज में पढ़ाई पूरी करते करते ही वार्सेस्टरशायर की ओर से काउंटी क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और सन 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ ही उन्होंने पाकिस्तान के लिए टेस्ट करियर की शुरुआत की  और तीन सा...