Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.
Search This Blog
इमरान खान ने कभी नो-बॉल नहीं फेंकी, अपनी कप्तानी में भारत से एक भी टेस्ट नहीं हारे
1970-80 के दशक में लंबे कद, खुली छाती और लंबे बालों वाले 'करिश्माई' क्रिकेटर इमरान खान जब बॉलिंग के लिए उतरते थे तो जितनी सधी उनकी गेंदबाजी थी, उतना ही सधा और आकर्षक उनका बॉलिंग एक्शन था. वो तेज गति से बॉल डालने के लिए लहराते बालों के विकेट तक आना और उछलते हुए विकेट से थोड़ा दूर हटकर बाल फेंकने का उनका एक्शन आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है. हालांकि इसके साथ ही उनका एक्शन इतना जबर्दस्त सधा हुआ था कि उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में एक भी नो बॉल नहीं फेंकी.
निश्चित रूप से वह पाकिस्तान के महानतम कप्तान हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि संन्यास के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की गुजारिश पर 1992 के वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की कप्तानी करने के लिए 39 साल की उम्र में टीम में वापस आना और टीम को वर्ल्ड कप दिलाना किसी 'परी कथा' जैसी ही लगती है. संभवतया इसलिए ही उनको पाकिस्तान का सबसे महानतम कप्तान कहा जाता है. दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में भी शुमार किए जाते हैं. इमरान खान ने कुल 88 टेस्ट खेले हैं. 38 रन के औसत के साथ 3,807 रन बनाए हैं और 362 विकेट लिए हैं. उन्होंने इसके साथ 175 वनडे भी खेले हैं. अब वही इमरान खान पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ सबसे बड़ा दल बनकर पाकिस्तान चुनाव में बनकर उभरी है. अपनी कप्तानी में इमरान खान ने 48 टेस्ट मैचों की अगुआई की. पाकिस्तान के महानतम कप्तान 1982 में पाकिस्तान क्रिकेट का कप्तान बनने के बाद अगले एक दशक तक वह पूरी तरह से पाक क्रिकेट पर छाए रहे. वह अपनी टीम के कप्तान ही नहीं बल्कि 'सुपर बॉस' थे. क्रिकेट की गहरी समझ रखने वाले इमरान के बारे में कहा जाता है कि उनके अंदर प्लेयर्स के टैलेंट को पहचानने की जबर्दस्त खूबी थी. इसलिए अगले एक दशक तक उन्होंने टीम में वसीम अकरम से लेकर इंजमाम-उल हक जैसे प्लेयर्स को मौका दिया. नतीजतन जब वह रिटायर हुए तो उस वक्त तक पाकिस्तान के पास भविष्य की राह के लिए खब्बू क्रिकेटरों की एक नई पीढ़ी तैयार हो गई थी. अपनी कप्तानी में इमरान खान ने 48 टेस्ट मैचों की अगुआई की. इनमें से 14 टेस्ट मैचों में वह जीते. आठ हारे और 36 ड्रॉ रहे.
भारत से मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्दी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा रोचक होता है. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने भारत के साथ 15 टेस्ट मैच खेले. इनमें से चार पाक जीता और बाकी ड्रॉ रहे. 1982-83 में वह भारत के साथ सीरीज में उन्होंने भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उस सीरीज में 247 रन बताते हुए उन्होंने 40 विकेट लिए. पाकिस्तान ने 3-0 से सीरीज जीती.
नई दिल्ली : भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...
पटना : लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'
वाराणसी: भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...
Comments
Post a Comment