Skip to main content

Posts

Showing posts with the label plan hijek

ये था वाजपेयी का सबसे मुश्किल फैसला, कंधार में छोड़ने पड़े थे 3 आतंकी

अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) जब देश के प्रधानमंत्री थे, तो एक घटना ऐसी घटी की पूरी दुनिया की नजर भारत सरकार पर टिकी हुईं थी. वो घटना थी इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 का अपहरण. वो एक ऐसा दौर था, जब सात दिनों की बातचीत और तमाम कोशिशों के बाद भारत सरकार ने अपने यात्रियों से भरे विमान को सकुशल मुक्त कराने के लिए तीन कुख्यात आतंकियों को रिहा कराया था. वो दिन शायद अटल बिहारी वाजपेयी के लिए बहुत मुश्किलभरे दिन थे. इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 का अपहरण 24 दिसंबर 1999 का दिन था. इंडियन एयरलाइंस की फ्लाईट आईसी-814 ने काठमांडू, नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी. विमान में कुल मिलाकर 180 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे. विमान एयरबस ए300 था. जैसे ही विमान करीब शाम के साढे 5 बजे भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, तभी बंदूकधारी आतंकियों ने विमान का अपहरण कर लिया. और वे विमान को अमृतसर, लाहौर और दुबई होते हुए कंधार, अफगानिस्तान ले गए. दुबई में छोड़े थे कुछ यात्री कंधार जाने से पहले जब विमान को संयुक्त ...