Skip to main content

Posts

Showing posts with the label PMOindia

कैसे हुआ पीएम को मारने की साज़िश का भांडाफोड़?

पांच शहरी या फिर यूं कह लीजिए कि सभ्य समाज के बीच रहने वाले नक्सलियों की गिरफ्तारी पर देशभर में कोहराम मचा हुआ है। महाराष्ट्र पुलिस की इस कार्रवाई की आलोचना में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इन शहरी नक्सलियों के समर्थक इनको शिक्षाविद्, समाजसेवी, लेखक बता रहे हैं और समाज की सहानुभूति बटोरने के लिए हर तरह के हथकंडे आजमा रहे हैं। इनका प्रोपगैंडा इतना जबरदस्त है, कि आम तौर पर तटस्थ रहने वाले लोग भी इनके झांसे में आते हुए दिख रहे हैं। यहां तक कि सरकार के समर्थक माने जाने वाले ग्रुप भी महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई का बचाव नहीं कर पा रहे हैं। विपक्ष इसको सरकार के खिलाफ हमले का जबरदस्त हथियार बना चुका है। उपर से देखा जाए तो यह सभी सूती कुर्ता या साड़ी पहनने वाले बेहद मासूम, सीधे और सरल दिखाई देते हैं। पिछड़े और आदिवासी इलाकों में जनहित के कामों में जुटे रहते हैं, उनसे घुल-मिल कर रहते हैं, उनके पक्ष में लॉबिंग करते हैं। इन सब कामों में उपर से कोई बुराई नहीं दिखती। लेकिन अंदरखाने इनका उद्देश्य क्या है। आखिर किस मकसद से यह लोग विदेशी नागरिकता, अपना फलता-फूलता करियर, सुख सुविधाओं का त्याग करके लग...