Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उत्तर कोरिया

'समुद्री डाकुओं के अड्डे' पर मिलेंगे किम जोंग-डोनाल्ड ट्रंप, ये है इसकी 'खास' वजह

पूरी दुनिया को इंतजार है तो उस पल का जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन आमने-सामने होंगे. दोनों नेताओं की मुलाकात 12 जून को होनी है. बेहद खास मानी जा रही यह मुलाकात सिंगापुर में होगी. लेकिन, सिंगापुर में कहां? इसका जवाब खुद अमेरिका ने दिया है. व्हाइट हाउस ने एक ट्वीट के जरिए पुष्टि की है कि दोनों नेता सिंगापुर के सेनटोसा द्वीप पर मिलेंगे. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच किन मुद्दों पर चर्चा होनी है, लेकिन अमेरिका चाहता है कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों को नष्ट कर दे. ऐसा पहली बार होगा जब उत्तर कोरिया का कोई नेता अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति से मिलेगा. जहां मुलाकात वहां नहीं रहेंगे दोनों नेता व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने एक ट्वीट किया है, जिसमें यह जानकारी दी गई है कि दोनों नेताओं की बातचीत के लिए सेनटोसा के पांच सितारा होटल कपेले में होगी. हालांकि, दोनों नेताओं के रहने का इंतजाम कहीं और किया जाएगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप सिंगापुर के शांगरी-ला होटल में रुक सकते हैं. वहीं, किम जोंग उन सेंट रेगिस सि...