Skip to main content

Posts

Showing posts with the label battery device

ये डिवाइस आपके चलने-फिरने के दौरान ही चार्ज कर देगी आपका मोबाइल

वाशिंगटन :  अब आपको अपना मोबाइल और अन्‍य गैजेट को चार्ज करने के लिए बार-बार इलेक्ट्रिक बोर्ड खोजने की जरूरत नहीं है. वैज्ञानिकों ने एक ऐसा अनोखा पहन सकने योग्य उपकरण विकसित किया है जो चलने-फिरने या जॉगिंग के दौरान हाथ की गतिविधि से ऊर्जा पैदा कर सकता है. इससे आपका मोबाइल झट से चार्ज हो जाएगा. साथ ही इस ऊर्जा को संग्रहित भी किया जा सकता है. एक अध्ययन के मुताबिक कलाई घड़ी के आकार का यह उपकरण निजी स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली को चला सकने के लिए पर्याप्त ऊर्जा पैदा करता है. अमेरिका की पेनसिल्वेेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सुजान ट्रोलियर मैककिंस्त्री ने कहा, “अनुकूलित सामग्री से हमने जो उपकरण बनाया है वह किसी भी अन्य उपकरण के मुकाबले पांच से 50 गुणा ज्यादा बेहतर तरीके से चलता है.” शोधकर्ताओं ने कहा कि ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ में शामिल किए जाने वाले उन लाखों उपकरणों को ऊर्जा देने के लिए दूसरे माध्यमों से ऊर्जा एकत्रित करने वाले उपकरणों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि फिर से चार्ज हो सकने वाले बैटरी या सुपरकैपिसिटर को लगातार ऊर्जा उपलब्ध कराकर ये उपकरण बैटरी बदलने में आने वाली ...